Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM ने दिव्यांग युवती को IAS बनने की प्रेरणा दी:ब्लाइंड कमिश्नर की फोटो दिखकर बोले- ये IAS बन सकते हैं, तो तुम क्यों नहीं; मन लगाकर पढ़ो

    1 hour ago

    1

    0

    घाटमपुर में आयोजित तहसील दिवस में पहुंचे कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने एक दिव्यांग युवती को आईएएस बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने ब्लाइंड कमिश्नर की फोटो दिखाकर युवती से कहा कि जब ये कमिश्नर बन सकते है, तो तुम क्यों नहीं, मन लगाकर पढ़ाई करो और अपने लक्ष्य को प्राप्त करो। कोई कुछ कहता है, तो उस पर ध्यान मत दो। युवती को डीएम ने अपने हाथों से दिव्यांग सर्टिफिकेट दिया। घाटमपुर पहुंचे कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र के भैरमपुर की रहने वाली आशा देवी की बेटी श्वेता को दिव्यांग सर्टिफिकेट दिया गया है। दिव्यांग सर्टिफिकेट मिलने के बाद युवती ने डीएम से बताया कि उसने बीएड तक पढ़ाई की है, और वह सिविल सर्विस की तैयारी कर रही है। लेकिन दिव्यांग होने के चलते उसका मनोबल दिन प्रतिदिन कमजोर होता जा रहा है। यह सुनकर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने युवती को एक ब्लाइंड कमिश्नर की फोटो दिखाई, और बोले - जब यह मेहनत और पढ़ाई करके कमिश्नर बन सकते है, तो तुम मन लगाकर पढ़ाई करो और आईएएस बनकर अपना और परिवार का नाम रोशन करो उन्होंने कहा कि अगर पढ़ाई करने में कोई दिक्कत आए तो वह कानपुर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर उनसे अपनी समस्या बता सकती है। बोले - की दिव्यांग कोटे से तुम्हे आरक्षण भी मिलेगा, किसी के कहने पर ध्यान मत दो, लक्ष्य बनाकर रोजाना पढ़ाई करो। इसके बाद डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने युवती के साथ फोटो खिंचवाई। डीएम बोले- पढ़ाई कर लक्ष्य प्राप्त करें कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने दिव्यांग युवती को मनोबल बढ़ाने के साथ मन लगाकर पढ़ाई करके IAS अधिकारी बनने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि युवती ने बीएड कर रखा है, और सिविल सर्विस की तैयारी कर रही है। दिव्यांग होने के चलते इसका मनोबल कमजोर हो रहा था, जिसे उन्होंने बढ़ाया है। और प्रेरणा दी है, कि पढ़ाई करके वह IAS बन सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में 6 हजार महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर:गाय के गोबर-गोमूत्र से उत्पाद बनाकर जी रहीं सम्मानजनक जीवन, गौमाता की भी हो रही रक्षा
    Next Article
    बलदेव में प्रिया-प्रियतम ब्याहुला उत्सव की शाही बारात निकली:अग्रवाल समाज संगठन ने निकाली भव्य शोभायात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment