Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    T-20 विश्वकप का फाइनल मुकाबला आज:टीम इंडिया की जीत के लिए काशी में विशेष हवन-पूजन, क्रिकेट प्रेमी बोले- बस बॉलर अच्छा प्रदर्शन करे

    1 hour ago

    1

    0

    टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच को लेकर भारत के हर कोने में उत्साह है और लोग जीत के लिए दुआएं-प्रार्थना कर रहे हैं। इसी कड़ी में धर्मनगरी काशी में टी20 विश्व कप के फाइनल से पहले क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम की जीत के लिए अस्सी घाट पर हवन कर प्रार्थना की। इस दौरान क्रिकेट प्रेमी हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पहुंचे थे। अब जानिए क्रिकेट प्रेमियों ने क्या कहा आशुतोष ने कहा - आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा मैच है। भारतीय टीम अच्छा खेले, इसके लिए अस्सी घाट पर विशेष हवन और प्रार्थना की ताकि हमारी टीम विश्व कप जीते। हम लोगों ने प्रार्थना की कि भारतीय टीम के बल्लेबाज और बॉलर अच्छा प्रदर्शन करें और विश्व कप घर लाएं। दूसरे क्रिकेट प्रेमी ने कहा- भारतीय टीम इस बार बहुत अच्छा खेल रही है। मैं चाहता हूं कि भारत इसी तरह खेलता रहे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे खिलाड़ी इस समय अच्छी फॉर्म में हैं। हम लोगों ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने और जीत के लिए हवन-पूजन किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हैप्पी होली बोली तो काट डाला...CCTV:जीएसटी क्लर्क ने चाकू से युवक को गोद था, मां-बहन ने साथ दिया था
    Next Article
    वाराणसी में 6 हजार महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर:गाय के गोबर-गोमूत्र से उत्पाद बनाकर जी रहीं सम्मानजनक जीवन, गौमाता की भी हो रही रक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment