Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ समेत यूपी का एक जगह जमा होगा प्रॉपर्टी टैक्स:म्यूटेशन भी यहीं से होगा, ई-नगर सेवा पर 45 दिनों में मिलेगी सुविधा

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में अब एक ही इंटीग्रेटेड वेबसाइट पर टैक्स जमा होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। आने वाले 45 दिनों के अंदर यह सुविधा शुरू हो जाएगी। नगर निकाय विभाग की तरफ से इसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। इसी वेबसाइट पर जमीन और संपत्ति के दाखिल खारिज का काम भी लोग करा सकेंगे। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारिध अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि सुविधा का लाभ आम जनता को देने के लिए यह फैसला नगर निकाय विभाग की तरफ से लिया गया है। अभी संपत्तियों की जानकारी अपलोड की जा रही नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल नगर निगम की तरफ से संपत्तियों की जानकारी को अपलोड किया जा रहा है। अभी तक नगर निगम लखनऊ की तरफ से 7 लाख 68 हजार 789 पॉपर्टी की जानकारी ई नगर सेवा यूपी वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। फिलहाल, नगर निगम लखनऊ की तरफ से 41 हजार संपत्तियों की जानकारी और अपलोड करनी है, जो आने वाले दो दिनों के अंदर पूरी हो जाएगी। इसके करीब 45 दिनों के अंदर यहीं से लोग अपनी पॉपर्टी का टैक्स जमा कर सकेंगे। इसके साथ ही संपत्तियों की दाखिल खारिज भी हो सकेगी। वन विंडो क्लियरेंस पर फोकस सरकार की तरफ से व्यापारियों को सुविधा देने के लिए ट्रेड लाइसेंस इसी वेबसाइट के माध्यम से आवंटित किए जा रहे हैं, जहां पर वन विंडों क्लियरेंस की सुविधा है। फिलहाल, आने वाले दिनों में यहां पर लोग पॉपर्टी टैक्स, म्यूटेशन, पानी और सिवेज कनेक्शन, खाने की एनओसी और फायर एनओसी भी ले सकेंगे। इसके साथ ही टयूबवेल लगाने की एनओसी के लिए भी यहां से आवेदन किया जा सकेगा। लोग यहीं से डेथ और बर्थ सर्टिफिकेट के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसी वेबसाइट के लिंक https://e-nagarsewaup.gov.in/ulbappsmain/home पर जाकर लाेगों को आवेदन करना होगा। लखनऊ नगर निगम की वेबसाइट https://lmc.up.nic.in/ पर भी यह लिंक मौजूद रहेगा, जहां पर क्लिक करने पर यह सीधे ई नगर सेवा की वेबसाइट पर आवेदक को पहुंचा देगा। अधिकारियों का कहना है कि आम जनता को सुविधा देने के लिए यह इंटीग्रेटेड प्लेटफाॅर्म डेवलेप किया गया है। ताकि लोगों को लाभ मिले। उन्हें भटकना न पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में कांवड़ियों की सड़कों पर भीड़:मेरठ में बाइक टकराने पर पुलिस की जीप पलटी, सिपाही को पीटा
    Next Article
    तेंदुए के हमले से10 साल के बच्चे की मौत:बिजनौर में परिवार के सामने से उठाकर ले गया, जंगल में मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment