Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ ट्रिपल मर्डर में आरोपी ऋषभ की बहन गिरफ्तार:25 हजार का इनाम घोषित था, चबूतरे के विवाद में हुई थी हत्या

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ ट्रिपल मर्डर में मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला की बहन दिव्या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद वह फरार चल रही थी। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। रविवार को पुलिस ने उसे दुबग्गा के कूड़ा चौराहे के पास आईआईएम रोड से पकड़ा। एक दिन पहले ही उसके चाचा राजेश शुक्ला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही 7 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। घटना सआदतगंज इलाके में 26 अक्टूबर को हुई थी। चबूतरा बनाने के विवाद में एक ही परिवार के बाप, बेटे और चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। डिप्टी सीएम ने तीनों की अर्थियों को कंधा दिया था। गोली मारकर बाप, बेटे और चाचा की हत्या हुई थी डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चबूतरा बनाने और खाली जमीन पर वाहन खड़े करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने एक राय होकर शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभू, उनके बड़े भाई शिवाजी तिवारी और भतीजे सुयश तिवारी को घेर लिया था। आरोप है कि हमलावरों ने तीनों के साथ लाठी-डंडों और पत्थरों से मारपीट की। इसके बाद गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। सात आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी वारदात के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने 26, 27 और 31 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दिव्या शुक्ला इस मामले में वांछित थी। रविवार को उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी चाचा पर पहले से कई गंभीर आरोप ट्रिपल मर्डर करने वाले ऋषभ शुक्ला का चाचा राजेश शुक्ला पहले से अपराधी है। पुलिस ने उसे गुंडा घोषित जिला-बदर किया था। हत्या के पीड़ित परिवार का आरोप है कि चाचा ही शातिर आरोपी है। इसी की सह पर ऋषभ ने 3 हत्याएं की हैं। लखनऊ पुलिस ने 7 महीने पहले 16 मार्च 2026 को राजेश शुक्ला के खिलाफ कार्रवाई की थी। तत्कालीन पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने आरोपी राजेश शुक्ला को 'गुंडा' घोषित करते हुए कमिश्नरेट लखनऊ की सीमाओं से 3 महीने के लिए जिलाबदर का आदेश दिया था। घटना के 5वें दिन डीजीपी ने परिवार से की थी मुलाकात घटना के 5वें दिन शुक्रवार को डीजीपी राजीव कृष्ण परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मृतक शिवाजी की पत्नी उषा तिवारी ने उनसे कहा कि आरोपी ऋषभ शुक्ला को फांसी दी जाए और फरार चाचा और बहन का एनकाउंटर किया जाए। इस पर डीजीपी ने उन्हें कार्रवाई और न्याय का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार के लोगों को सांत्वना देकर डीजीपी ने खुद घटनास्थल का मुआयना किया। पढ़िए क्या था मामला? सआदतगंज के ब्राह्मण टोला में सोमवार सुबह कार पार्किंग और चबूतरे को लेकर ऋषभ शुक्ला (30) ने 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक शिवाजी तिवारी (62) सचिवालय के रिटायर्ड कर्मचारी थे। RSS के जिला सर कार्यवाह भी रहे थे। शिवाजी के भाई शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभु लखनऊ यूनिवर्सिटी में काम करते थे। शिवाजी का बेटा सुयश (30) का बिजली के सामान का कारोबार था। 5 दिसंबर को उसकी शादी होनी थी। आरोपी ऋषभ पहले एक शिपिंग कंपनी में काम करता था। ………………… ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में ट्रिपल मर्डर में फरार आरोपी राजेश शुक्ला गिरफ्तार:चबूतरे के विवाद में हुई थी हत्या, आरोपी ऋषभ की बहन की तलाश जारी
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 9,180 अभ्यर्थियों ने छोड़ी PET परीक्षा:45 केंद्रो पर 29,124 ने दिया एग्जाम, चेकिंग के दौरान उतरवाईं बालियां
    Next Article
    धमकी के बाद बुलेटप्रूफ केबिन में दिखे अमिताभ बच्चन:संडे दर्शन में जलसा के बाहर सुरक्षा बढ़ी; बम से उड़ाने की धमकी मिली थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment