Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ ट्रस्ट ने जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी शुरू की:4 सितंबर को जन्माष्टमी, 13 को शोभायात्रा; रूट घोषित

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ मारुति नंदन श्री कृष्ण लीला मैदान ट्रस्ट ने आगामी जन्माष्टमी महोत्सव और शोभायात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैठक गायत्री नगर स्थित पुरुषोत्तम बाल विद्या मंदिर में हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जन्माष्टमी महोत्सव 4 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा, जबकि शोभायात्रा 13 सितंबर 2026 को निकाली जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सुनील तिवारी ने की। उन्होंने बताया कि आयोजन को भव्य बनाने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अब हर सप्ताह नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी। इच्छुक लोग ट्रस्ट के नाम और मोनोग्राम वाले होर्डिंग्स लगवाकर सहयोग कर सकते हैं। शोभायात्रा का मार्ग तय किया गया समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश लोधी ने शोभायात्रा का मार्ग घोषित किया। यात्रा मोहिबुल्लापुर स्थित दुर्गा-हनुमान मंदिर से शुरू होगी और बाल निकेतन स्कूल, ज्ञानोदय डिग्री कॉलेज, रामलीला मैदान, नौबस्ता पुलिया, मोहिबुल्लापुर, श्रीनगर, मड़ियांव थाना और तड़ीखाना होते हुए विंध्याचल मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा का समापन और विश्राम विंध्याचल मंदिर पर होगा। बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। आशीष पांडेय ने पूरे मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की। राजू पांडेय ने आर्थिक सहयोग में पारदर्शिता के लिए बैनरों पर क्यूआर कोड लगाने का सुझाव दिया, जिससे श्रद्धालु आसानी से दान कर सकें। लक्ष्मी नारायण ने यात्रा मार्ग से पेड़-पौधों की शाखाएं और बिजली के तार जैसी बाधाओं को समय रहते हटाने का आग्रह किया। समिति की अगली बैठक मोहिबुल्लापुर में होगी समिति ने स्थानीय विधायक, मेयर, पार्षद और अन्य विशिष्ट अतिथियों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। ढोल-नगाड़ों और अन्य सांस्कृतिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ट्रस्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि शोभायात्रा के दौरान किसी भी अनैतिक गतिविधि की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी। आयोजन में सिविल डिफेंस का सहयोग भी लिया जाएगा। समिति की अगली बैठक 26 जुलाई 2026, रविवार शाम 6 बजे कृष्ण लीला मैदान, मोहिबुल्लापुर में होगी, जहाँ तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रूस के हमले में देवरिया का नाविक की मौत:यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास शिप पर हुआ हमला
    Next Article
    काम पर गया पति, पत्नी प्रेमी के साथ गई:जेवर और नकदी ले जाने का आरोप, कौशांबी में ढाई महीने पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment