Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विश्वविद्यालय में आज फिर बवाल:हनुमान चालीसा पढ़ने से पहले छात्र हिरासत में, नमाज के विरोध में इकट्ठा हुए थे

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय में आज लगातार तीसरे दिन भी बवाल जारी है। मुस्लिम छात्रों के नमाज पढ़ने के विरोध में आज दूसरे गुट के छात्र हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे थे। उनके इकट्ठा होते ही पहुंची पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेना शुरू कर दिया। सबको पकड़-पकड़कर गाड़ी में ठूंस दिया। छात्रों का कहना है कि जब यहां नमाज पढ़ी गई, इफ्तार पार्टी की गई तो आज हनुमान चालीसा पढ़ने पर अकेले हम पर कार्रवाई क्यों की जा रही है? छात्रों ने चालीसा पाठ से पहले एक पोस्टर भी जारी किया था। जिसमें, कैंपस के शुद्धीकरण की बात लिखी है। 3 तस्वीरें देखिए… विवाद-बवाल की पूरी जड़ जानिए यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर लाल बारादरी बिल्डिंग है, जिसके अंदर मस्जिद होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, कई छात्रों का यह भी कहना है कि उसके अंदर एक छोटा मंदिर भी है। बिल्डिंग काफी जर्जर हो गई है, इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन उसका रेनोवेशन करा रहा है। रविवार को जैसे ही खोदाई शुरू हुई, बड़ी संख्या में NSUI के स्टूडेंट मौके पर पहुंच गए। छात्रों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कहा- लाल बारादरी ASI द्वारा संरक्षित स्थल है, इसलिए बिना उसकी अनुमति के कोई कंस्ट्रक्शन नहीं किया जा सकता। रविवार को जिस जगह मुस्लिम छात्रों ने नमाज पढ़ी और इफ्तार किया, सोमवार को उसी जगह हिंदू छात्रों ने जय भवानी, जय श्रीराम के जयकारे लगाए। नमाज पढ़ने वाले छात्र उस स्थल पर निर्माण रुकवाने पहुंचे थे तो दूसरे गुट ने पहुंचकर नारेबाजी करते हुए उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। कैंपस के पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य बोले-प्रयागराज में IPS अजय पाल साजिश रच रहे:गिरफ्तारी का डर, हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:योगी सरकार का फैसला, एडेड शिक्षकों को अब 25 लाख ग्रेच्युटी मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment