Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:योगी सरकार का फैसला, एडेड शिक्षकों को अब 25 लाख ग्रेच्युटी मिलेगी

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। अब एडेड स्कूलों यानी माध्यमिक के शिक्षकों और कर्मचारियों को भी 25 लाख रुपए की ग्रेच्युटी मिलेगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्यकर्मियों की तरह एडेड और परिषदीय माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों-कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने पर सहमति दे दी है। अभी तक इन शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपए थी। दो साल पहले, 2024 में राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दी थी, तभी से एडेड माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक और कर्मचारी भी इसे राज्यकर्मियों के बराबर करने की मांग कर रहे थे। करीब एक साल से चली आ रही इस मांग पर अब सरकार ने कदम बढ़ाया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर पिछले सप्ताह वित्त विभाग को भेज दिया है। वित्त विभाग की औपचारिक मंजूरी के बाद आदेश जारी होने की संभावना है। प्रदेश के एडेड और परिषदीय माध्यमिक स्कूलों में ढाई लाख से ज्यादा शिक्षक और कर्मचारी कार्यरत हैं। ग्रेच्युटी सीमा बढ़ने से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा और उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी होगी। मुजफ्फरनगर में पिकअप-ट्रक भिड़ंत में दो की मौत: खतौली मार्ग पर हुए हादसे में 18 घायल, खेतों में मजदूरी के लिए जा रहे थे सभी मुजफ्फरनगर के खतौली-रतनपुरी मार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क हादसा हुआ। ग्राम माजरा तलड़ा गुजरेडी के पास पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान तारा चंद्र (70) पुत्र शीशराम और राम चंद्र (55) पुत्र बुधु के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में सवार महिलाएं और पुरुष ग्राम पाली से खेतों में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर ललितपुर में बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, पृथ्वीपुर से इंदौर जा रही थी बस से मडावरा में हुआ हादसा ललितपुर के मड़ावरा में सोमवार रात 9 बजे स्लीपर बस और बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद तीनों को मृतक घोषित कर दिया। बस मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर से इंदौर जा रही थी। इसी दौरान बाइक को टक्कर मारी और करीब 10 फीट तक घसीटा। जिसके चलते बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी खबर पढ़ें मुजफ्फरनगर में पिकअप-ट्रक भिड़ंत से दो की मौत, खतौली मार्ग पर हुए हादसे में 18 घायल, खेतों में मजदूरी के लिए जा रहे थे सभी मुजफ्फरनगर के खतौली-रतनपुरी मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ग्राम माजरा तलड़ा गुजरेडी के पास पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान तारा चंद्र (70) पुत्र शीशराम और राम चंद्र (55) पुत्र बुधु के रूप में हुई है। पिकअप वाहन में सवार महिलाएं और पुरुष ग्राम पाली से खेतों में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा शुरू किया। पूरी खबर पढ़ें वाराणसी में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा, 2020 में की थी वारदात वाराणसी में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा सुनाई गई। उस पर 55 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। जिला एवं सत्र न्यायालय में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। कोर्ट में बताया कि 2020 में आदमपुर थाने में मुकीमगंज निवासी विजय कुमार यादव के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं पीड़िता का मेडिकल कराया। जांच में आरोप सही पाए गए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर नोएडा में थार चलाने वाले युवक पर FIR: 23 फरवरी को ई रिक्शा में टक्कर मारी थी नोएडा के सेक्टर 49 थानाक्षेत्र स्थित निजी अस्पताल के सामने सोमवार शाम को तेज रफ्तार काली महिंद्रा थार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ई रिक्शा चालक के परिजनों ने हंगामा किया और सड़क जाम करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाया। परिजनों की शिकायत पर थार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में आज फिर बवाल:हनुमान चालीसा पढ़ने से पहले छात्र हिरासत में, नमाज के विरोध में इकट्ठा हुए थे
    Next Article
    मिर्जापुर में ट्रेन में महिला की डिलीवरी:इस्लामपुर से कानपुर जा रही थी, आरपीएफ ने जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment