Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विश्वविद्यालय में भागवत कार्यक्रम पर NSUI का विरोध:NSUI ने लगाए विरोधी पोस्टर, प्रशासन पर लगाए पक्षपात के आरोप

    21 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम के बाद सियासी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कार्यक्रम के विरोध में छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने विश्वविद्यालय परिसर में जगह-जगह पोस्टर चस्पा कर अपना विरोध दर्ज कराया। पोस्टरों में प्रशासन पर गंभीर आरोप एनएसयूआई द्वारा लगाए गए पोस्टरों में विश्वविद्यालय प्रशासन पर एक विचारधारा विशेष को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। पोस्टरों में लिखा गया है कि परिसर में लगातार आरएसएस प्रमुख के कार्यक्रम आयोजित होना, शाखाओं का लगना और एक ही विचारधारा से जुड़े लोगों को विशेष सुविधा दिया जाना इस बात का संकेत है कि प्रशासन संघ की “चाटुकारिता” में लिप्त है। पोस्टर में यह भी आरोप लगाया गया कि विश्वविद्यालय एक शैक्षणिक संस्थान की बजाय किसी संगठन के कार्यालय की तरह कार्य करता दिखाई दे रहा है, जिसे संगठन ने “शर्मनाक” बताया। छात्र राजनीति गरमाई, बढ़ सकता है विवाद इस घटनाक्रम के बाद विश्वविद्यालय परिसर में छात्र राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने प्रशासन से जवाब मांगते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय सभी विचारधाराओं के छात्रों का है और किसी एक संगठन को विशेष प्राथमिकता देना शिक्षा के माहौल के खिलाफ है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, मामले को लेकर अन्य छात्र संगठनों की प्रतिक्रिया भी सामने आ सकती है, जिससे आने वाले दिनों में विवाद और बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम नाले में भ्रष्टाचार:ईठ भर कंक्रीट डाल के कर दिया नाले का निर्माण, नक्शा गलत होने की वजह से रुक रहा कूड़ा
    Next Article
    बैंड-बाजा न बाराती, सादगी से जीवनसाथी बनी IAS:ट्रेनिंग में शुरू हुई प्रेम कहानी पहुंची कोर्ट, अलवर में शादी कर अफसरों ने दिया खास संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment