Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम नाले में भ्रष्टाचार:ईठ भर कंक्रीट डाल के कर दिया नाले का निर्माण, नक्शा गलत होने की वजह से रुक रहा कूड़ा

    20 hours ago

    1

    0

    आगरा नगर निगम लोहामंडी जॉन स्थित बाईपुर पर नाले का निर्माण किया जा रहा है। नाले की नींव में ईठे भर कर कंक्रीट डालकर नाले का निर्माण किया जा रहा है। नाले के बीच में कई जगह लाल ईठ दिख रही है, कई जगह प्लास्टिक के कट्टे भर दिए गए हैं। नाले के घुमाव का नक्शा बिल्कुल गलत है, कहीं नाला 2 फुट तो कहीं नाला 3 फुट चौड़ा कर दिया है। इससे भी बड़ा करनामा ये है की नाले की नींव कही से कही कर दी है,जिससे नाले की दीवार अलग-अगल जगह है। जिससे नाले में आने वाला कूड़ा उसी जगह पर इक्कट्ठा हो रहा है। नाले का निर्माण निगम के जेई हरिओम द्वारा देखा जा रहा है। इस नाले से अभी से दिक्क़त होना शुरू हो गई है, तो भविष्य में लोगों को और परेशानी होगी। स्थानीय लोगों कहा- नगर निगम के अधिकारी जेई हरिओम नाले को देखने एक बार नहीं आए है। नाले का जाल बिल्कुल गलत बिछाया गया है। निर्माण में लगी जो सरिया है वह काफी दूर-दूर हैं, ठेकेदार ने घटिया सरिया और घटिया निर्माण का उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि नाले में कई जगह पर ईठ भर दी है। जेई और ठेकेदार की मिली भगत से नाले का निर्माण घटिया किया गया है। नगर निगम आगरा अपनी मनमानी के मुताबिक नाले का निर्माण कर रहा है। इसकी जांच हो नाले को तोड़ा जाए। लोगों ने बंद केमरे पर ये भी कहा किसी पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। सब का हिस्सा सबके पास पहुच गया होगा। कल मेयर हेमलता और नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने यहां का निरीक्षण किया था। लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजैनी में 20 बीघा अवैध प्लाटिंग JCB से ध्वस्त:केडीए ने की कार्रवाई, कई बीघा प्लाटिंग पर अभी एक्शन होगा
    Next Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में भागवत कार्यक्रम पर NSUI का विरोध:NSUI ने लगाए विरोधी पोस्टर, प्रशासन पर लगाए पक्षपात के आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment