Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर बवाल:सड़क पर बैठे छात्र बोले- नहीं मानी बात, तो होगा बड़ा आंदोलन

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि को लेकर सोमवार को छात्रों ने एक बार फिर प्रदर्शन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ‘वीसी मुर्दाबाद’ और ‘फीस वापस लो’ जैसे नारे लगाए गए। छात्र तख्तियां लेकर सड़क पर बैठ गए और धरना दिया। इस दौरान छात्रों ने कहा फीस वापसी का निर्णय नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन होगा। देखिए प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… फीस वापसी पर निर्णय नहीं लिया तो बड़ा प्रदर्शन होगा युवजन सभा के प्रिंस ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन को 6 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर फीस वापस का फैसला नहीं लिया गया, तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। प्रिंस ने बताया कि उनकी दो प्रमुख मांगें हैं। पहली, पुराना फीस स्ट्रक्चर लागू किया जाए। दूसरी, आंदोलन में शामिल छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं और निलंबन बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्र अपराधी नहीं हैं, उन्हें पढ़ने का अधिकार मिलना चाहिए। चीफ प्रॉक्टर के साथ छात्रों की नोकझोंक मौके पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पहुंचे और छात्रों को शांत कराने की कोशिश की। हालांकि छात्रों ने उनको देख विरोध और तेज कर दिया। एलयू के सदस्यों ने छात्रों को मौके पर कुलपति के आने की बात कहकर शांत कराया। छात्रों के बढ़ते विरोध को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट्स की चीफ प्रॉक्टर राकेश द्विवेदी के साथ नोकझोंक भी हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी के विधायक ने गुलदस्ते की जगह झालमूड़ी दी:भाजपाइयों का जश्न, जमकर डांस, पटाखे फोड़े; केशव बोले- अखिलेशजी सत्ता का सपना छोड़ दें
    Next Article
    ढाई साल से अधिक रहा आनंद वर्द्धन का कार्यकाल:कई बड़ी परियोजनाएं पूर्ण हुईं, आय भी बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment