Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'लखनऊ विश्वविद्यालय में दलित छात्रों को टारगेट किया जाता है':हजरतगंज में संगठन के स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन, बोले- UGC रेगुलेशन लागू हो

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ वि्श्वविद्यालय पर बिरसा आंबेडकर फुले छात्र संगठन (BAPSA) से जुड़े छात्रों ने बड़ा आरोप लगाया है। संगठन के स्टूडेंट्स ने हजरतगंज के परिवर्तन चौक पर शनिवार को प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स ने कहा कि हमारे लिए UGC रेगुलेशन लागू किया जाए। जब तक UGC लागू नहीं होता, तब तक प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा। हम यहीं धरने पर बैठे रहेंगे। प्रदर्शन कर रहे मानव रावत ने कहा कि यह लड़ाई लंबी है। यह सिर्फ हमारी अधिकारों की नहीं भविष्य को बचाने की लड़ाई है। न्याय मिलने तक हम लोग पीछे हटने वाले नहीं है। मांग है कि UGC गाइडलाइंस 2026 को तुरंत लागू किया जाए और "Not Found Suitable (NFS)" का सहारा लेकर की जा रही नियुक्तियों की पहले जांच हो। उनका कहना है कि NFS लगाने वाली समितियों की भूमिका की भी समीक्षा जरूरी है। ‘दलित छात्रों के साथ होता है भेदभाव’ लखनऊ विधानसभा के आकाश ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में OBC, SC और ST वर्गों के साथ भेदभाव की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। छात्रों को उनके जाति के आधार पर कई तरीके की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सवर्ण जाति के शिक्षक सरनेम देखकर दलित छात्रों के इंटरनल में नंबर काट लेते हैं। अगर सवर्ण छात्रों के बीच दूसरे छात्रों का विवाद होता है तो शिक्षक सवर्ण छात्र का साथ देते हैं। ऐसे तमाम भेदभाव को खत्म करने के लिए यूजीसी बेहद जरूरी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में सिलेंडर खत्म होने से अन्नपूर्णा रसोई पर ताला:अन्नक्षेत्र से भक्त बिना प्रसाद लौटे, LPG संकट से शहर की पहली रसोई में नहीं बना भोजन
    Next Article
    बलिया में LPG सिलेंडर की आपूर्ति बाधित:खाड़ी युद्ध के कारण एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment