Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विश्वविद्यालय में योग चिंतन शिविर का आयोजन:डिजिटल जीवनशैली के तनाव पर योग से समाधान पर चर्चा

    4 hours ago

    2

    0

    योग अब सिर्फ शरीर को फिट रखने का साधन नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित बनाने का रास्ता भी बनता जा रहा है। इसी सोच के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग, फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन और चंद्रभानु गुप्त कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बख्शी तालाब के संयुक्त तत्वावधान में योग चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के स्वर्गीय शांति देवी सभागार में हुआ, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे। शिविर में मुख्य वक्ता योग फैकल्टी के कोऑर्डिनेटर डॉ. अमरजीत यादव ने कहा कि योग केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक गहरा दर्शन है। उन्होंने बताया कि नियमित योग अभ्यास से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। योग व्यक्ति के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। जीवनशैली पर भी चिंता जताई उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डिजिटल जीवनशैली पर भी चिंता जताई। कहा कि आज के युवा पढ़ाई के साथ-साथ मोबाइल, लैपटॉप और सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताते हैं। इससे आंखों में दर्द, सिरदर्द और गर्दन-पीठ की समस्याएं बढ़ रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया का अधिक उपयोग तनाव, चिंता और डिप्रेशन को भी बढ़ावा देता है, जिससे आत्मविश्वास प्रभावित होता है। योग निद्रा को भी बेहद उपयोगी डॉ. यादव ने बताया कि रात में डिजिटल उपकरण का ज्यादा इस्तेमाल नींद की गुणवत्ता को खराब करता है। समाधान के तौर पर उन्होंने भुजंगासन, ताड़ासन, चक्रासन और तिर्यक ताड़ासन जैसे योग आसनों के नियमित अभ्यास की सलाह दी। इनसे शरीर में लचीलापन बढ़ता है और गर्दन-पीठ के दर्द में राहत मिलती है। साथ ही भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान से तनाव कम होता है और मन शांत रहता है। बेहतर नींद के लिए योग निद्रा को भी बेहद उपयोगी बताया गया। शिविर में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र बाबी खान, मोनिका सिंह, विनीत, अर्चना सिंह, संजना, सपना, नम्रता, शौर्या और व्याख्या सिंह ने योग प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. योगेंद्र कुमार सिंह सहित शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवयुग कन्या महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष का विदाई समारोह:छात्राओं ने साझा कीं कॉलेज जीवन की यादें, दिव्यांशी बनीं मिस फेयरवेल
    Next Article
    लखनऊ में छात्रों ने निकाली शिक्षा जागरूकता रैली:तिलक शिशु निकेतन और ZTS फाउंडेशन ने मिलकर किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment