Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में छात्रों ने निकाली शिक्षा जागरूकता रैली:तिलक शिशु निकेतन और ZTS फाउंडेशन ने मिलकर किया आयोजन

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के कल्याणपुर स्थित तिलक शिशु निकेतन में बुधवार को शिक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने 'ज़िंदगी तुझे सलाम फाउंडेशन' (ZTS) के सहयोग से यह रैली निकाली। इसका मुख्य उद्देश्य समाज को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना और हर बच्चे को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना था। रैली की शुरुआत स्कूल परिसर से हुई, जिसके बाद छात्र आसपास के इलाकों में पहुंचे और फिर विद्यालय लौटकर कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान छात्रों के हाथों में पोस्टर और बैनर थे, जिन पर 'रोज़ पढ़ो, रोज़ बढ़ो', 'ज्ञान का धन ही सबसे बड़ा धन है' और 'शिक्षित परिवार ही सुख का आधार है' जैसे संदेश लिखे थे। बच्चों ने पूरे जोश के साथ नारे लगाए, जिसका उद्देश्य हर बच्चे तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाना था। शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का मजबूत आधार राह चलते लोगों ने बच्चों के इस प्रयास को सराहा और कई लोगों ने उनकी सराहना की।इस आयोजन को 'ज़िंदगी तुझे सलाम फाउंडेशन' की निदेशक पूजा सिन्हा और विद्यालय के प्रबंधक तिलक राज मिश्रा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। दोनों ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत आधार है। कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन की ओर से सभी विद्यार्थियों को जलपान वितरित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, फाउंडेशन के सदस्य और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के अनुशासन, ऊर्जा और इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। यह रैली समाज को यह संदेश देने का एक प्रयास थी कि हर बच्चे की शिक्षा से ही देश का विकास संभव है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में योग चिंतन शिविर का आयोजन:डिजिटल जीवनशैली के तनाव पर योग से समाधान पर चर्चा
    Next Article
    एमिटी स्टूडेंट्स ने SGPGIMS में पौधरोपण किया:विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment