Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लेखपालों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:अमरोहा में ई-डिस्ट्रिक्ट पारिश्रमिक और वेतन भुगतान की मांग

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले शुक्रवार को अमरोहा कलेक्ट्रेट पहुंचे लेखपालों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लेखपालों ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के तहत जारी आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्रों के लंबित पारिश्रमिक के भुगतान की मांग उठाई। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि 31 मार्च 2024 तक किए गए कार्यों का पारिश्रमिक भुगतान कर दिया गया है, लेकिन उसके बाद किए गए कार्यों का भुगतान अभी तक नहीं मिला है। लेखपालों ने शासन से इस बकाया राशि को जल्द जारी करने की मांग की। फार्मर रजिस्ट्री के दबाव पर जताई आपत्ति लेखपाल संघ ने उच्चाधिकारियों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के लिए बनाए जा रहे दबाव पर भी नाराजगी जताई। संघ का कहना है कि यह कार्य कृषि विभाग से संबंधित है, जबकि लेखपालों का मुख्य दायित्व भूमि सत्यापन सहित अन्य राजस्व संबंधी कार्यों का निष्पादन करना है। आठ लेखपालों का वेतन रोके जाने का मामला उठाया संघ ने धनौरा तहसील के आठ लेखपालों के जनवरी माह का वेतन जारी करने की भी मांग की। इन लेखपालों का वेतन मानव सम्पदा पोर्टल पर संपत्ति विवरण दर्ज न होने के कारण रोक दिया गया था। लेखपालों ने प्रशासन से सभी लंबित भुगतान और वेतन संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की, ताकि राजस्व कार्य प्रभावित न हों।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में स्कूलों के बाहर जाम पर सरकार से जवाब:हाईकोर्ट ने कहा- ट्रैफिक जाम मुकम्मल प्लान बनाकर हमें बताएं
    Next Article
    पूर्व सरपंच बोले-पैसे देकर मासूम शर्मा को कहीं नचवा लें:पंच चुनाव जीतने की चनौती दी; जींद में सिंगर ने लाइव प्रोग्राम में स्टेज से उतारा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment