Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लॉलीपॉप के लिए 7 साल के भाई को मारकर लटकाया:बस्ती में 13 साल की बहन ने गला घोटा, 6 दिन खुद कबूला

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के बस्ती में लॉलीपॉप के लिए 15 साल की बहन ने अपने 7 साल के भाई को गला दबाकर मार डाला। पकड़े जाने के डर से उसने शव छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका दिया। इसके बाद बहन ने घरवालों को बताया कि भाई ने सुसाइड कर लिया है। घरवाले बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद घरवालों ने बिना पुलिस को बताए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब हत्या के 6 दिन बाद बहन ने खुद ही घरवालों को हत्या करने की बात बताई। इसके बाद पिता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर बहन को कस्टडी में ले लिया। मामला लालगंज थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरा मामला… जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर के थाल्हापार गांव है। यहां एक किसान परिवार रहता है। उनके घर में 11 अप्रैल की सुबह करीब 11:20 बजे 7 साल का बच्चा छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला था। बच्चे की 15 साल की बहन की चीख सुनकर घरवाले छत पर पहुंचे। वे लोग बच्चे को फंदे से उतारकर तुरंत बनकटी की पीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे बस्ती के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, बीच रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। घरवालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शाम करीब 3 बजे डायल-112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव मौके पर पहुंचे और पंचनामा की कार्रवाई कराई। 6 दिन बाद हत्यारोपी ने खुद कबूला बच्चे के पिता ने बताया- हम लोग बेटे की मौत का कारण समझ नहीं पा रहे थे। 7 साल का बच्चा फांसी लगाकर आखिर कैसे सुसाइड कर सकता है? इसी बीच 17 अप्रैल को मेरी बड़ी बेटी ने खुद ही आकर रोते हुए हत्या करने की बात कबूल कर ली। बहन ने परिवारवालों को बताया- 11 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे वह छोटे भाई के साथ छत पर बने कमरे में खेल रही थी। इसी दौरान लॉलीपॉप को लेकर उन दोनों के बीच मारपीट हुई। इसी बीच गुस्से में आकर बेटी ने छोटे भाई का गला दबा दिया। इससे वह बेहोश हो गया। भाई को मरा हुआ जानकर बहन ने उसे छत के कुंडे से दुपट्‌टे के सहारे लटका दिया। फिर शोर मचाकर घरवालों को बुला लिया। इसे बाद घरवालों के सामने सुसाइड की कहानी गढ़ दी। परिवार में सबसे छोटा था बच्चा घरवालों ने बताया- बेटा 4 भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वह कॉन्वेंट स्कूल गंगौरा में कक्षा- 2 में पढ़ता था। उसके पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वहीं, हत्या करने वाली बहन, भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। वह कक्षा- 8 में पढ़ती है। वहीं, सीओ कुलदीप यादव ने बताया कि लड़की को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है। उसका बयान हम दर्ज कर चुके हैं। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए… यूपी में जज को धमकी, बम से उड़ा देंगे, चिट्‌ठी में लिखा- हमारी कौम के लोगों को सजा सुनाई झांसी में जज आदित्य चतुर्वेदी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पत्र, डाक के जरिए भेजा गया। इसमें लिखा है- जिला कोर्ट लखनऊ में आदित्य चतुर्वेदी ने कई मुकदमों में हमारी कौम के बेगुनाह लोगों को सजा सुनाकर घर तबाह कर दिए। हम सभी लोग कई दिनों से उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। बस मौके की तलाश हैं। 30 अप्रैल तक इनको कोर्ट परिसर में बम से उड़ा देंगे। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला अधिकारी बोलीं- बाहर निकलने में डर लग रहा:इंस्पेक्टर से रोते हुए कहा- आप लोग चैन से रहिए, हम दुनिया में नहीं रहेंगे, 4 दिन की छुट्‌टी पर गईं
    Next Article
    इंटरनेशनल ठगों को म्यूल अकाउंट देने वाले 2 आरोपी अरेस्ट:पंजाब के मोची के खाते से 3 माह में 80 करोड़ का ट्रांजेक्शन, चाइना-श्रीलंका के लोगों को ठगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment