Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर एसपी ने शहर में की पैदल गश्त:होली पर सुरक्षा का जायजा लिया, शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील

    2 hours ago

    1

    0

    होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से ललितपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मो. मुश्ताक ने मंगलवार शाम शहर में पैदल गश्त की। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और कोतवाली का पुलिस बल भी मौजूद था। गश्त के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी ने आम जनता, व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने सभी से होली पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए संबंधित अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने थाना कोतवाली ललितपुर का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। उन्होंने थाना परिसर और कार्यालय का जायजा लिया और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार:कासगंज में शादी का दबाव बना रहा था, पुलिस ने की कार्रवाई
    Next Article
    सहारनपुर में कांग्रेस का होली मिलन:नेताओं ने दिया भाईचारे, समानता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment