Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में 50 केंद्रों पर 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं:35,970 परीक्षार्थी होंगे शामिल, नकलविहीन के लिए प्रशासन अलर्ट

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक जनपद में आयोजित होंगी। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में सेक्टर, जोनल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों, बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों, सचल दलों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि जनपद में कुल 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें ललितपुर तहसील में 18, महरौनी में 14, तालबेहट में 9, मड़ावरा में 4 तथा पाली में 5 केंद्र शामिल हैं। वर्तमान में कोई भी केंद्र संवेदनशील श्रेणी में चिन्हित नहीं है। इस वर्ष कुल 35,970 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इनमें हाईस्कूल के 20,163 (10,998 बालक एवं 9,165 बालिकाएं) तथा इंटरमीडिएट के 15,807 (8,258 बालक एवं 7,549 बालिकाएं) परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए 7 जोनल मजिस्ट्रेट, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 50 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 50 केंद्र व्यवस्थापक एवं 50 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। 6 विभागीय सचल दलों की तैनाती की प्रक्रिया जारी है। कक्ष निरीक्षण के लिए कुल 1,585 निरीक्षक नामित किए गए हैं, जिनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग से 60 महिला एवं 205 पुरुष तथा बेसिक शिक्षा विभाग से 625 महिला एवं 695 पुरुष निरीक्षक शामिल हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा हेतु राजकीय इंटर कॉलेज, ललितपुर में सीसीटीवी निगरानी के साथ स्ट्रांग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी पूर्ण पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मजिस्ट्रेट नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करें तथा प्रश्नपत्रों की अभिरक्षा एवं वितरण शासनादेशानुसार सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के निर्देश जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा एवं आकस्मिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहे। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक सहयोगात्मक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। परीक्षा कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। नकल पर सख्ती, कानून के तहत होगी कार्रवाई बैठक में पुलिस अधीक्षक ने उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि नकल कराना, प्रश्नपत्र लीक करना, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का अवैध उपयोग या परीक्षा की गोपनीयता भंग करना दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न जुटने देने और सोशल मीडिया पर फर्जी प्रश्नपत्र प्रसारित करने वालों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी घनश्याम भारतीय, डीआईओएस ओम प्रकाश सिंह, बीएसए रणवीर सिंह, डीआईओ डीएस दयाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे
    Click here to Read more
    Prev Article
    परीक्षार्थियों के बीच मेंटर बनकर पहुंचे DM:वाराणसी में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में DM सत्येंद्र कुमार ने दिए टिप्स, कहा- बिना तनाव लिए दें एग्जाम
    Next Article
    लखनऊ में मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को रफ्तार:180 करोड़ से बनेगा वसंतकुंज में अत्याधुनिक डिपो, दूसरा बड़ा टेंडर जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment