Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया:क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर बोले- पार्टी विद द डिफरेंस के लिए काम करें कार्यकर्ता

    13 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला दो सत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चली, जिसमें प्रमुख कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया गया। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी की नीतियों और रीतियों पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की, जबकि संचालन जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला ने किया। क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू मुख्य अतिथि के साथ-साथ मुख्य वक्ता के रूप में भी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि यह जिला प्रशिक्षण कार्यशाला भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का हिस्सा है। लखनऊ में मिले प्रशिक्षण को ही अब जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को सिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को अनुशासित आचरण, विचार और भावों के बारे में जानकारी देना है। रावत ने कार्यकर्ताओं को बार-बार प्रशिक्षण देने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि वे पार्टी की नीतियों और रीतियों को आत्मसात कर 'पार्टी विद द डिफरेंस' के रूप में दिख सकें। रावत ने कार्यकर्ताओं को वरिष्ठों का सम्मान करने की सलाह दी, जिससे उनका स्वयं का सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी युग में पार्टी सरल ऐप और नमो ऐप जैसे नवाचारों का उपयोग कर अपने संगठन को एक सूत्र में जोड़ती है और कार्यक्रमों से अवगत कराती है। सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज की भरमार को देखते हुए, उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित और जागरूक रहने का आह्वान किया, ताकि वे सत्यता को पहचान सकें। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से समाज के प्रति संवेदनशील रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता समाज के प्रति संवेदनशील रहेंगे, तो बूथ मजबूत होगा और बूथ के मजबूत होने से पूरा संगठन सशक्त बनेगा। मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा समस्त जिलों में यह कार्यशाला आयोजित की जा रहीं हैं। कार्यकर्ताओं के निर्माण प्रक्रिया को सतत गतिशील रहने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। हम जीवन मूल्यों का अनुसरण न करते हुए राजनीत करेगे तो यह हमारी राजनीतिक विचारधारा के अनुकूल नहीं होगी। हम मनुष्य हैं और मनुष्यवत आचरण आना स्वाभाविक है लेकिन हमें अपने कार्यकर्ताओं को समझना होगा कि कोई चीज स्थाई नहीं है। इसलिए हम पार्टी में जिस दायित्व में हैं उस दायित्व का निर्वहन हम विना राग-द्वेष के समभाव से करेंगे। उन्होंने अष्टावक्र और राजा जनक की कहानी सुना कर कार्यकर्ताओं को ज्ञान की विशेषता वताई। उन्होंने कहा कि हम चाहे जितने बड़े दायित्व पर पहुंच जायें लेकिन आचरण एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह समभाव रखते हुए सर्वस्पर्शी होना चाहिए और हमें मोह जनित संशय से दूर रहने का प्रयास रखना चाहिए। समापन सत्र में मुख्य अतिथि वक्ता रामकिशोर साहू ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का बोध‌ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और संगठन ही हर जगह हमारी उपस्थिति का बोध कराता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमारे लिए पंच निष्ठायें तय की हैं पहली सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की परिसंकल्पना,दूसरी सकारात्मक पंथ निरपेक्षता,तीसरा आन्तरिक लोकतंत्र,चौथा मूल्य आधारित राजनीति, पांचवां, स्वदेशी को लेकर लोकल फोर वोकल की अवधारणा के प्रति निष्ठायें हमारे लिए ग्राह्य हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित उत्सवों में छह अप्रेल को हम लोग पार्टी का स्थापना दिवस,चौदह अप्रेल को डा भीमराव अंबेडकर जी की जन्मजयंती, तथा डा श्यामा प्रसाद जी की पुण्यतिथि तेईस जून को तथा जन्मतिथि छै जुलाई को मनाते हैं। पच्चीस सितंबर को पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती तथा पच्चीस दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मनाई जाती
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तानी सबा की जमानत याचिका पर सेशन कोर्ट सुनवाई करेगा:कोर्ट ने 24 फरवरी की तारीख दी, CJM अदालत ने खारिज की थी याचिका
    Next Article
    बेटी ने पिता के लिए गंगा मइया से माफी मांगी:अंपायर मानिक गुप्ता के चेहरे पर आखिरी बार हाथ फेरा, फिर मुखाग्नि दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment