Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में हादसे में घायल किसान की मौत:तेरहवीं से लौटते समय ट्रैक्टर ने मारी थी टक्कर, 4 लाख से ज्यादा खर्च हुआ

    1 day ago

    4

    0

    ललितपुर में 26 अक्टूबर को बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में घायल 60 वर्षीय किसान बलुआ की शुक्रवार दोपहर 12:45 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। बेटे के मुताबिक, इलाज पर करीब 4 लाख रुपए खर्च हुए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। कोतवाली महरौनी के ग्राम कुरौरा निवासी जयराम ने बताया कि उनके पिता दलुआ अपने भाइयों घनश्याम और रघुवर के साथ 26 अक्टूबर को ग्राम गदयाना में एक तेरहवीं में गए थे। यह तेरहवीं उनकी पुत्री के ससुर के निधन के बाद रखी गई थी। शाम करीब 7 बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। ग्राम खोंखरा की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जयराम के मुताबिक, दलुआ की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी ले जाया गया था। इलाज के बाद 1 नवंबर को उन्हें छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फिर मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां दोपहर 12:45 बजे उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने शव को मोर्चरी में रखवाकर कोतवाली सदर पुलिस को सूचना दी। जयराम ने बताया कि उनके पिता खेती-किसानी करते थे। उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं। वह तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राइस मिल में छापते थे नकली नोट, STF ने पकड़ा:श्रावस्ती में दिवाली 1.74 लाख के नोट, प्रिंटर-छपाई का सामान मिला
    Next Article
    अवैध लकड़ी रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला:बुलंदशहर में कर्मचारियों से मारपीट, वर्दी फाड़ने की कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment