Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    द्वितीय अंतर्विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता में 6 जिलों के खिलाड़ी शामिल:भदोही डीएम सिंह गहरवार बोले- आत्मरक्षा व स्वस्थ शरीर के लिए कराटे जरूरी

    1 day ago

    2

    0

    भदोही नगर के मॉर्डन पब्लिक स्कूल में द्वितीय अंतर्रविद्यालयी कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एक्सट्रीम मार्शल आर्ट कराटे एकेडमी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में छह जनपदों के लगभग 20 विद्यालयों से 220 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएम सिंह गहरवार ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। डीएम सिंह गहरवार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण कला और विधा है। उन्होंने इसके कई लाभ बताए और कहा कि यह सभी लोगों, विशेषकर बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा हेतु शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। प्रतियोगिता में बनारस, सोनभद्र, चंदौली, मिर्ज़ापुर, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर और भदोही सहित छह जनपदों के खिलाड़ी शामिल हुए। इनमें जूनियर वर्ग के 116 और सीनियर वर्ग के 104 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आयोजक और अंतर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी आदर्श शुक्ला ने बताया कि यह आयोजन जनपद में दूसरी बार कराया जा रहा है और भविष्य में भी जारी रहेगा। प्राचार्य पवन पांडेय ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया, जबकि आयोजक मंडल ने उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मनोज दुबे, कोच, रेफरी, विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाएं और खिलाड़ियों के अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुंदरम सिंह ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में आईजीआरएस पोर्टल पर हाथरस पुलिस का शानदार प्रदर्शन:जनशिकायत निस्तारण में प्रदेश में नंबर-1, छह माह से कायम रिकॉर्ड
    Next Article
    ललितपुर में कुएं में गिरकर किसान की मौत:बकरियां भगाते समय पैर फिसला, पुलिस ने शव निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment