Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में कॉलेज जाने की कहकर निकली नाबालिग छात्रा लापता:छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ते दिखी, CCTV फुटेज से मिला सुराग

    10 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली एक करीब 17 साल की छात्रा लापता हो गई है। वह ललितपुर रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखी थी। जीआरपी ने 26 सितंबर को एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। छात्रा के पिता ने जीआरपी थाने में बताया कि उनकी बेटी 23 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। जब वह तय समय पर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान ललितपुर रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज में छात्रा सुबह 10:04 बजे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सवार होती दिखी। पिता ने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी की गांव के शिवा से बातचीत होती थी। उन्होंने दीक्षा उर्फ गोलू, हर्षिता और रवि के नाम भी बताए हैं, जिन पर उन्हें जानकारी होने की आशंका है। जीआरपी थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि छात्रा की खोजबीन के लिए पुलिस टीम लगाई गई है ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बारिश का अलर्ट, आसमान में छाए काले बादल:24 घंटे में 16MM बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी
    Next Article
    जालौन में बारिश से 30 हजार-हेक्टेयर से ज्यादा धान प्रभावित:खेतों में भरा पानी, पकने से पहले फसल चौपट होने का डर; 2 कच्चे मकान भी गिरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment