Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बारिश का अलर्ट, आसमान में छाए काले बादल:24 घंटे में 16MM बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी

    14 hours ago

    1

    0

    मेरठ में रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। शनिवार को हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बीते 24 घंटे में मेरठ में करीब 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसका असर तापमान पर भी पड़ा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था, जो शनिवार को गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट के बीच मौसम सुहाना रहा। हालांकि लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और कई जगह लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। सड़कों और निचले इलाकों में भरा पानी बारिश के चलते शहर के कुछ हिस्सों में सड़कों पर पानी जमा हो गया। जलभराव के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। निचले इलाकों में पानी जमा होने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। बाजारों में कम रही चहल-पहल बारिश का असर बाजारों पर भी दिखाई दिया। सामान्य दिनों की तुलना में बाजारों में कम चहल-पहल रही। जरूरी काम से निकले लोगों को बारिश के बीच आवागमन करना पड़ा। कई जगह लोग दुकानों और प्रतिष्ठानों के सामने बारिश रुकने का इंतजार करते नजर आए। लगातार बादल और बारिश के चलते दिन और रात के तापमान में अंतर भी कम रहा। आज भी बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर के गांवों में भरा कमर के बराबर पानी:एसडीआरएफ ने ग्रामीणों को रेस्क्यू किया, कम्युनिटी किचन चलाकर भोजन की व्यवस्था की
    Next Article
    ललितपुर में कॉलेज जाने की कहकर निकली नाबालिग छात्रा लापता:छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ते दिखी, CCTV फुटेज से मिला सुराग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment