Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में नॉमिनेट पार्षदों की सूची जारी:14 पार्षद हुए मनोनीत, ललितपुर नगर पालिका में मनोहर यादव, पार्वती खटीक सहित पांच पार्षद चुने गए

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में नगर पालिका परिषद और तीन नगर पंचायतों के लिए कुल 14 मनोनीत पार्षदों की सूची जारी कर दी गई है। इनमें ललितपुर नगर पालिका परिषद के 5 पार्षद शामिल हैं, जबकि तालबेहट, महरौनी और पाली नगर पंचायतों में 3-3 पार्षदों को मनोनीत किया गया है। ललितपुर नगर पालिका परिषद में मनोनीत किए गए पांच पार्षदों में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हैं, जिनमें एक महिला भी हैं। इन पार्षदों में सवर्ण, पिछड़ा और अनुसूचित वर्ग के प्रतिनिधियों को स्थान दिया गया है। मनोनीत पार्षदों के नाम इस प्रकार हैं: आजादपुरा निवासी जगभन सिंह लोधी (पुत्र फूल सिंह लोधी), तालाबपुरा निवासी मनोहर सिंह यादव (पुत्र रामसेवक यादव), बसंत बिहार कॉलोनी, ईलाइट चौराहा निवासी डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव (पुत्र राजेंद्र श्रीवास्तव), सुराई घाट कॉलोनी निवासी पर्वती खटीक (पत्नी रामबाबू खटीक) और पिसनारी बाग निवासी प्रकाश कुशवाहा (पुत्र लक्ष्मी नारायण)। नगर पंचायत पाली में तीन पार्षदों को मनोनीत किया गया है। इनमें मोहल्ला पंडयाना, रेंज चौकी के पास निवासी सुरेंद्र राय, मैन मार्केट निवासी सुनील नामदेव और ज्योति त्यागी (पत्नी रमाशंकर) शामिल हैं। इसी तरह, महरौनी नगर पंचायत के लिए राघवेंद्र पटेरिया, रवि खरे और दीपमाला बाल्मीकि (पत्नी श्याम बाल्मीकि) को मनोनीत किया गया है। नगर पंचायत तालबेहट में सुबोध कुमार दीक्षित, नितिन कपूर और अमिता खटीक (पत्नी रामू खटीक) को मनोनीत किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव DM ने गौशालाओं की समीक्षा की:नवाबगंज छोड़कर सभी BDO का वेतन रोकने का आदेश, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
    Next Article
    आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों का लखनऊ में कटोरा लेकर प्रदर्शन:विधानसभा घेरने पहुंचे, बोले- आत्महत्या करेंगे, 53 तारीखों के बाद भी फैसला नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment