Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक पर बैठकर धुएं का छल्ला उड़ाते ट्रेन से कटा:प्रयागराज में दो दोस्त भी साथ थे, ट्रेन देख दोनों भाग निकले, साथी चपेट में आया

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में रेलवे ट्रैक पर बैठकर धुएं का छल्ला उड़ा रहा एक युवक ट्रेन से कट गया। वह और उसके दो दोस्त रेल पटरी पर बैठकर नशा कर रहे थे। अचानक ट्रेन आई तो दो दोस्त भाग निकले लेकिन तीसरा उठ नहीं पाया और ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जार्जटाउन पुलिस घटना की जानकारी से ही इंकार करती रही। पहले ठेके से खरीदकर शराब पी घटना जार्जटाउन के अल्लापुर में कुंदन गेस्ट हाउस डॉट पुल पर बने रेलवे ट्रैक पर हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह 10 बजे के करीब तीन युवक पास के ही एक शराब ठेके पर पहुंचे। वहां उन्होंने शराब खरीदी और इसके बाद तीनों रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। वहां बैठकर उन्होंने शराब पी और इसके बाद धुएं का छल्ला उड़ाने लगे। भागने की कोशिश की लेकिन... कुछ ही देर बाद वहां ट्रेन आ गई। यह देखकर तीनों ने भागने की कोशिश की। इनमें से दो तो भाग निकले लेकिन उनका तीसरा साथी जब तक ट्रैक से हटता, ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। तब तक उसके दोनों साथी भाग निकले। मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और इसके बाद जीआरपी भी आ गई। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि युवक बुरी तरह नशे में धुत था और इसी वजह से जब उसने भागने की कोशिश की तो लड़खड़ाकर वहीं गिर गया। लेबर का काम करने की चर्चा काफी प्रयास के बाद भी कोई मृतक के बारे में नहीं बता सका। उसके दोस्तों के बारे में भी कुछ पता नहीं चल सका। मौके पर जुटे लोगों में चर्चा रही कि तीनों मप्र के रहने वाले थे और लेबर का काम करते थे। मृतक का हुलिया भी लेबरों जैसा ही था। वह लोअर व शर्ट पहने हुआ था। इसके बाद शव को अज्ञात में मर्चरी भेजवा दिया गया। रोज लगता है नशेड़ियों का जमावड़ा स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां रोज डॉट पुल पर रेलवे ट्रैक के पास नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है। शाम होते ही यहां नशेड़ जुटने लगते हैं और कभी-कभी तो सुबह और दोपहर में भी पहुंच जाते हैं। जीआरपी थाना प्रभारी अकलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उधर इस मामले में जार्जटाउन पुलिस किसी जानकारी से इंकार करती रही। थाने के सीयूजी नंबर पर कॉल चौकी प्रभारी ने रिसीव की और बताया कि थाना प्रभारी मीटिंग में हैं। चौकी प्रभारी ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में गैस बुकिंग के लिए धक्का-मुक्की VIDEO:KYC के नाम पर 500 रुपए की वसूली, लोग बोले- बस आंखों से आंसू नहीं निकल रहे
    Next Article
    नदी पार के गांवों को सौर ऊर्जा से रोशन किया:खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय बोले- 4 साल के काम पर जनता मुझे पूरे 10 नंबर देगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment