Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गैस बुकिंग के लिए धक्का-मुक्की VIDEO:KYC के नाम पर 500 रुपए की वसूली, लोग बोले- बस आंखों से आंसू नहीं निकल रहे

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में चल रही गैस किल्लत को लेकर लोग सुबह 4 बजे से लाइन में लग जा रहे है। भगवतदास इंडेन गैस पर ग्राहकों और एजेंसी के कर्मचारियों में धक्का-मुक्की हो गई। जिसके बाद ग्राहकों का गुस्सा बढ़ गया। प्रशासन का कहना है- लोग गैस बुकिंग के लिए पैनिक हो रहे है। इसके बाद दैनिक भास्कर ने लोगों से बात की। लोगों का आरोप है- गैस की कालाबाजारी के साथ 200- 500 रुपए तक की अवैध वसूली हो रहीा है। एक व्यक्ति ने बताया- कल 500 का बच्चों के लिए खाना लाए थे। लेकिन हम उनका पेट तक नहीं भर पा रहे है। मुस्लिम महिलाओं का कहना है- हम ईद कैसे मनाएंगे। इस गैस पैनिक के बीच में प्रशासन का दावा है, सभी को गैस की सप्लाई की जा रही है। सबसे पहले देखिए गैस किल्लत की तीन तस्वीरें ... KYC के नाम पर गैस एजेंसी से हो रही वसूली मो हनीफ़ बताते है, मुझे गैस बुकिंग की पर्ची लेनी थी, कल की बात है- अंदर एक कर्मचारी ने 500 रुपए मांगे उनके बराबर में बैठे दूसरे कर्मचारी ने 300 रुपए मांगे। लेकिन मेरे पास 200 रुपए थे, तो मुझे कल आने की बात कहते हुए वहां से भगा दिया। अब आज फिर लाइन में लगे हैं। यहां कोई भी शिकायत सुनने वाला नहीं है। बहुत संसस्या है, यकीन मानिए बहुत दिक्कत है, हमारा पूरा परिवार लाइन में लगा हुआ है। अगर भरोसा नहीं है मेरी बीबी से पूछ लीजिए। बस ये समस्या जल्दी से दूर हो जाए अब पब्लिक बहुत परेशान है। काम-धंधा छोड़ सब लाइन में आ गए हम एडवोकेट है, कचहरी छोड़ के सुबह 6 बजे से लाइन में लगे हुए है। 4 दिन से सिलेंडर नहीं दे रहे है। पहले लाइन में लगके पर्ची सिग्नेचर कराओ। तब उसके बाद KYC कराओ। जबरदस्ती KYC करा रहे है। 300 रुपए एक KYC के ले रहे है। यासमीन बताती है गैस नहीं मिल रही है। हम तीन दिनों से चक्कर काट रहे है। रोज़े से है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। हमारे एक बार आने-जाने में 100 रुपए लगते है। अब गैस नहीं मिल रही है, तो गोबर के कंडे (उपले) बना के गुजारा कर रहे है। 4 दिनों से खाना नहीं बना, बस... आंखों से आंसू नहीं गिर रहे जितेंद्र बताते है , सुबह 7 बजे से लाइन में लगे है। ड्यूटी में नुकसान हो रहा है। बस आंखों से आंसू नहीं गिर रहे है, बाकी सब कर्म हो जा रहे है। घर में खाना बनाने के लिए सिलेंडर नहीं है। जब गैस वालों से पूछो तो जवाब आता है, कल गाड़ी आएगी। एजेंसी वाले पुलिस बता लेते है। लड़ाई झगड़ा करने लगते है। ये लोग गाली देकर बात करते है। हमारे घर में 4 दिनों से खाना नहीं बन पा रहा है। हम बच्चों का पेट तक नहीं भर पा रहे राजकुमार बताते है, मुझे गैस नहीं मिल रही है। मेरे दो बच्चे है, मैं कल 500 रुपए का होटल से खाना लेकर आया था। लेकिन मेरे बच्चों का पेट नहीं भर पाया। अब तीन दिनों से लाइन में लगा हुआ हूं। परमपुरवा से आने जाने में एक बार में 200 रुपए लगते है, अभी तक कुल 600 रुपए खर्च हो चुके है। मुवीद अहमद बताते है, हम सुबह 4 बजे से लाइन में लगे हुए। यहां खाना पानी नहीं मिल रहा है। आदमी बिलबिला रहा है। सभी लोग भूखे- प्यासे है। ये लोग 200 रुपए लेकर पाइप और चायपत्ती दे रहे है। हम लोग क्या करेंगे इसका। कोई खाने वाला इसको। क्या करेगें इसका। बताओं लूट मचाए हुए है। आदमी को यहां बेवकूफ बनाया जा रहा है। यहां आदमी परेशान है, एजेंसी वाले केवल घुमा रहे शास्त्री नगर की रहने वाली प्रमोदनी बताती है, हम तीन दिनों से हर रोज आ रहे है। कल नंबर आने वाला था, लेकिन मिल नहीं पाया था। आज फिर लेने के लिए सुबह 4 बजे से लाइन में लगए हुए है। आज अभी तक गाड़ी नहीं आई है। इन लोगों को गाड़ी न आने का बोर्ड लगाना था, अगर गाड़ी नहीं आएगी तो हम लोग घर चले जाते। सभी गैस एजेंसी वाली चक्कर कटवा रहे है। चुन्नीगंज वाले कह रहे यहां आएगी, यहां वाले चुन्नीगंज भेज रहे है। 900 के सिलेंडर के लिए 600 खर्च,अभी भी खाली हाथ निसार ने बताया हम लोग बेकनगंज से आते ह, एक बार आने जाने मे 200 रुपए खर्च होते है। हम 3 बार आ चुके है अभी तक 600 रुपए खर्च हो चुके है। लेकिन गैस आज भी नहीं मिल रही है। अब ये कह रहे है, कल चुन्नीगंज जाओ। परसों यहां आओ। ये लोग इसी तरह टाल रहे है। हम यहां सुबह 6 बजे के आए हुए है। आज यहां गाड़ी नहीं आ रही है। अब गैस ही नहीं मिल रही है। बताओं रमजान में खाना किसमें पकाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व सीएम की प्रतिमा शिलालेख से नाम हटाने का आरोप:हाथरस में लोधी राजपूत महासभा ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    ट्रैक पर बैठकर धुएं का छल्ला उड़ाते ट्रेन से कटा:प्रयागराज में दो दोस्त भी साथ थे, ट्रेन देख दोनों भाग निकले, साथी चपेट में आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment