Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन:आप ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मनमाने बिलों पर जताई चिंता

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने बिजली के स्मार्ट मीटरों के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा। यह प्रदर्शन आप जिलाध्यक्ष हरदयाल लोधी के नेतृत्व में कचहरी चौराहे पर हुआ। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश के लाखों उपभोक्ता मनमाने बिजली बिलों, गलत शेडिंग, अत्यधिक दरों और तकनीकी खामियों से परेशान हैं। उनका कहना था कि स्मार्ट मीटर पारदर्शिता और सुविधा देने के बजाय जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। आम उपभोक्ताओं की शिकायत है कि जहां पहले उनका बिजली बिल लगभग ₹1500 आता था, वहीं अब यह बढ़कर ₹6000-7000 तक पहुंच रहा है। प्रीपेड मीटर व्यवस्था के तहत अग्रिम भुगतान के बावजूद 10-12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जो इस प्रणाली की विफलता को दर्शाता है। प्रदेश में लगाए गए लगभग 80 लाख स्मार्ट मीटरों में से करीब 70 लाख प्रीपेड मीटर हैं, जिनके माध्यम से आम जनता पर जबरन आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। इन मीटरों की कार्यप्रणाली, रीडिंग की सटीकता और बिलिंग प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त, सरकार ने नलकूपों (ट्यूबवेल) पर भी 46 लाख सिम आधारित स्मार्ट मीटर लगाने की योजना शुरू की है। हालांकि, स्मार्ट मीटर से अत्यधिक बिजली बिल आने और कनेक्टिविटी संबंधी समस्याओं के कारण किसानों में भारी आक्रोश है। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की कमी से मीटरों की कार्यप्रणाली बाधित होती है, जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है और किसानों पर अनावश्यक आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। यह स्थिति कृषि क्षेत्र के लिए चिंताजनक है और सीधे तौर पर खाद्य सुरक्षा तथा किसानों की आजीविका को प्रभावित कर रही है। भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली कटौती और प्रीपेड स्मार्ट मीटरों की खामियों ने आम नागरिकों की समस्याओं को और बढ़ा दिया है, जिससे जनता के जीवन स्तर, दैनिक आवश्यकताओं और आर्थिक स्थिरता पर असर पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में डीजे लदी पिकअप पलटने से एक की मौत:बांसी-धानी मार्ग पर हादसा, बारात से लौट रहे थे पांच घायल
    Next Article
    अनुकम्पा सोसायटी में फायर मॉक ड्रिल आयोजित:आग से बचाव और आपातकालीन सुरक्षा उपायों का प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment