Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में डीजे लदी पिकअप पलटने से एक की मौत:बांसी-धानी मार्ग पर हादसा, बारात से लौट रहे थे पांच घायल

    2 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जिले में कल भोर एक सड़क हादसे में डीजे लदी पिकअप पलट गई। बांसी-धानी मार्ग पर हुए इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन बारात से लौट रहा था और चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गया। सभी घायलों का इलाज माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब चार बजे बांसी-धानी मार्ग पर तिवारीपुर गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, पिकअप में डीजे लदा था और उस पर कुल नौ लोग सवार थे। अचानक चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा पलटा। बताया गया कि बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के लवकहवा गांव से सूरज मौर्य के घर से बारात खेसरहा विकासखंड क्षेत्र के बिशुनपुर मुस्तहकम के टोला नावट में लालबहादुर मौर्य के यहां आई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग डीजे लदी पिकअप से अपने गांव लौट रहे थे। इस दुर्घटना में लवकहवा निवासी 26 वर्षीय विजय कुमार यादव पुत्र सालिक राम की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घायलों में अशोक गौतम, संदीप वर्मा, शहंशाह, जीवन प्रसाद और राजेश यादव शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अतिरिक्त, क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को खाई से बाहर निकाला गया। मृतक विजय कुमार यादव अपने पिता सालिक राम के दो बेटों में बड़े थे। उनकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी। छोटे भाई की शादी 7 मई को तय थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NSUI ने वाराणसी के महामृत्युंजय मंदिर में कराई विशेष पूजा:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की किया कामना
    Next Article
    ललितपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन:आप ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मनमाने बिलों पर जताई चिंता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment