Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में सांसद कार्यालय के मोबाइल दुकान में चोरी:अज्ञात चोर कंप्यूटर, नगदी और मोबाइल उपकरण ले गए

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले में सांसद कार्यालय के पास एक मोबाइल दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर बुधवार रात दुकान का ताला तोड़कर कंप्यूटर, मोबाइल, नकदी, बैटरी और सोलर पैनल सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये से अधिक का सामान चुरा ले गए। कोतवाली सदर अंतर्गत मोहल्ला रामनगर निवासी रवि चौधरी की यह दुकान सिविल लाइन स्थित बीएसपी व सांसद कार्यालय के नजदीक नहर के पास वन विभाग रेस्ट हाउस के सामने एक खोखे में संचालित थी। बुधवार शाम को रवि दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने ताले टूटे देखे। शटर उठाकर देखने पर दुकान के अंदर से 4 हजार रुपये की नकदी, कंप्यूटर, मोबाइल का सामान, इन्वर्टर और बैटरी सहित अन्य सामग्री गायब मिली। पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। पीड़ित रवि चौधरी ने घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस चौकी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरों ने पास के एक अन्य खोखे का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वहां चोरी नहीं हो सकी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएचसी में फंदे पर लटका मिला युवक का शव:घाटमपुर में मृतक की बहन है स्टाफ नर्स, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    मुरादाबाद में ‘मृत’ घोषित कर्मचारी 36 घंटे बाद लौटा जिंदा:तीजे की तैयारी के बीच घर पहुंचा, मिल प्रबंधन पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment