Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में ‘मृत’ घोषित कर्मचारी 36 घंटे बाद लौटा जिंदा:तीजे की तैयारी के बीच घर पहुंचा, मिल प्रबंधन पर उठे सवाल

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित दीवान शुगर मिल में एक कर्मचारी को हादसे के बाद मृत मान लिया गया था, लेकिन 36 घंटे बाद वह अचानक जिंदा घर लौट आया। इस घटनाक्रम ने परिवार से लेकर प्रशासन तक सभी को हैरान कर दिया। घर में जहां मुआवजे की मांग को लेकर परिजन सक्रिय थे, वहीं तीजे की तैयारी भी शुरू हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार, घटना वाली रात कर्मचारी अरविंद मिल में ड्यूटी पर था। वह गन्ने की पुल्ली मशीन में चेन डाल रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह मशीन की ओर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद मजदूरों ने शोर मचाते हुए मशीन बंद करने की कोशिश की। परिजनों का आरोप है कि मशीन समय पर नहीं रोकी गई, जिससे हालात बिगड़ गए और अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद अरविंद का कोई पता नहीं चला। आशंका जताई गई कि वह मशीन में फंसकर समा गया है। यह खबर परिवार तक पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। परिजन जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग करने लगे। इसी बीच घर पर तीजे की रस्म की तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। प्रशासनिक अधिकारी और सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, लेकिन दो दिनों तक अरविंद का कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान मिल प्रबंधन की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठते रहे और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। इसी बीच गुरुवार को पूरे मामले में अचानक मोड़ आ गया। अरविंद खुद अपने घर पहुंच गया। उसे जिंदा देखकर परिजन खुशी से फूट-फूटकर रो पड़े और मातम का माहौल पलभर में खुशी में बदल गया। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसे के बाद अरविंद कहां था और उसने दो दिनों तक परिवार या प्रशासन से संपर्क क्यों नहीं किया। इस मामले में मिल प्रबंधन और प्रशासन दोनों की भूमिका को लेकर सवाल अब भी बने हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में सांसद कार्यालय के मोबाइल दुकान में चोरी:अज्ञात चोर कंप्यूटर, नगदी और मोबाइल उपकरण ले गए
    Next Article
    इंडस्ट्रियल लॉ रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन का का प्रदर्शन:मजदूर विरोधी कानूनों, MSP और मनरेगा बहाली की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment