Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत:पल्लेदार समेत दो की मौत, दो की हालत गंभीर

    2 hours ago

    2

    0

    ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम सतवांसा में शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम रमेशरा निवासी अमित (21) पुत्र नंदलाल अहिरवार अपने जीजा राजाभैया (24) पुत्र गेंदालाल निवासी पिपरियाबंशा, थाना जाखलौन के साथ बाइक पर सवार होकर मड़ावरा गैस सिलेंडर लेने आए थे। दोपहर करीब 12 बजे दोनों सिलेंडर भराकर घर वापस लौट रहे थे। ग्राम सतवांसा स्थित जीसस एंड मेरी स्कूल के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और उन पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार लोग पल्लेदार थे, जिनमें से एक की पहचान सैदपुर निवासी कीरत पुत्र चेतू अहिरवार के रूप में हुई है। उसके साथी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमित और पल्लेदार कीरत को मृत घोषित कर दिया। कीरत की जेब से एक पॉलीथिन में कुछ रोटियां मिलीं। राजाभैया और दूसरा अज्ञात घायल गंभीर स्थिति में हैं। घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्रधिकारी कृष्णकुमार मिश्रा और प्रभारी तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव भी पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे। जिनका रो - रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में भाजपा की 'जिला प्रशिक्षण वर्ग' तैयारी बैठक:संगठन को मजबूत करने पर जोर, हरदोई के पूर्व जिलाध्यक्ष पहुँचे
    Next Article
    इटावा में मां-बेटे के शव मिले:यमुना में छलांग लगाने जा रहे पिता को लोगों ने पकड़ा, भाई बोला- नवंबर में होनी थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment