Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में भाजपा की 'जिला प्रशिक्षण वर्ग' तैयारी बैठक:संगठन को मजबूत करने पर जोर, हरदोई के पूर्व जिलाध्यक्ष पहुँचे

    2 hours ago

    2

    0

    उन्नाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय में आगामी 'जिला प्रशिक्षण वर्ग' के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से संपन्न हुई। इसमें संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और कार्यक्रम की सफल व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में हरदोई के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्ग प्रभारी कृष्ण शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं और संगठन की नींव को मजबूत करते हैं। शास्त्री ने सभी पदाधिकारियों से निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया, ताकि प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशिक्षण वर्ग पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और अनुशासन की गहन जानकारी दी जाती है। अवस्थी ने सभी समितियों से समन्वय बनाकर कार्य करने और समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए गठित विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों ने बैठक के दौरान अपने सुझाव और तैयारियों की जानकारी साझा की। क्षेत्रीय संयोजक नमामि गंगे एवं वर्ग संचालन समिति की प्रमुख सरोज सिंह चौहान ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। पूर्व जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा और वर्ग नियंत्रक आशीष बाजपेई ‘अटल’ ने प्रशिक्षण वर्ग के संचालन और सत्रों के आयोजन को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान जिला महामंत्री रजनीश वर्मा और मनीष जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी, वर्ग व्यवस्था समिति और संचालन समिति के सदस्य भी बैठक में मौजूद रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर सहमति व्यक्त की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मूकबधिर युवक ने फांसी लगाकर दी जान:बाल झड़ने से तनाव में था, रस्सी के सहारे लगाया फंदा; शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    ललितपुर में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत:पल्लेदार समेत दो की मौत, दो की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment