Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोन दिलाने के बहाने ठगी करने वाला गिरफ्तार:50 से ज्यादा लोगों को बना चुका है शिकार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ तक फैला रखा जाल

    3 hours ago

    2

    0

    साइबर सेल ने जानी पुलिस के साथ मिलकर एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी की वारदात करता आ रहा था। यह शख्स प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ऑनलाइन पैसा मंगाता था और फिर मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार हो जाता था। पुलिस अब इसका नेटवर्क खंगाल रही है। आईए जानते हैं क्या है मामला पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए CO सुचिता सिंह ने बताया कि साइबर सेल को प्रतिबिंब पोर्टल से कुछ शिकायतें प्राप्त हुई थी। टीम ने उन शिकायतों पर काम शुरू कर दिया। जल्द ही पुलिस ने एक संदिग्ध अकाउंट खोज निकाला और उसके संचालक की तलाश शुरू कर दी। 50 से ज्यादा दर्ज मिली शिकायतें CO ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति से जुड़ा रिकॉर्ड खंगाला गया तो उसके खिलाफ लगभग 50 से ज्यादा शिकायतें दर्ज थीं। उसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी मोहम्मद जमाल पुत्र यासीन निवासी ग्राम सिवाल खास थाना जानी को धर दबोचा। पुलिस ने उसका मोबाइल जप्त कर लिया और तफ्तीश को आगे बढ़ाया। जीवन फंडिंग कंपनी से बनाते थे शिकार आरोपी ने बताया कि उन्होंने जीवन फंडिंग कंपनी के नाम से एक फर्जी ऐप बनाया हुआ था। इसी पर वह आवेदक का फॉर्म भरवाते थे ताकि भरोसा कायम रहे। भरोसा जम जाने के बाद वह आवेदक से ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस डलवा कर मोबाइल बंद कर देते हैं। इंस्पेक्टर संजय पांडे ने बताया कि आरोपी के मोबाइल की आईएमइआई नंबर से पता लगाया जा रहा है कि उसने कितने सिम चला रखे थे। राजस्थान और झारखंड तक फैला है जाल सीईओ ने बताया कि जमील के साथ उसका एक साथी राशिद पुत्र रहमत निवासी ग्राम सिवालखास भी है जो अभी फरार चल रहा है। यह लोग छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान के लोगों को ज्यादा शिकार बनाते थे। इसके पीछे का मकसद केवल यही था कि ऐसे लोग दूर जाकर शिकायत नहीं करते। लाखों की रकम इसके खाते में मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी:शादीशुदा प्रेमिका के ब्रेकअप करने से डिप्रेशन में आया, 3 घंटे बाद पुलिस ने उतारा
    Next Article
    वाराणसी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:20 दिन पहले मायके से लौटी थी ससुराल, भाई बोला- चल रहा था पत्नी-पत्नी में विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment