Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर क्रिकेटर्स और केडीएमए ने जीते मैच:समन्वय दीक्षित बने प्लेयर ऑफ द मैच, जय तिवारी और निशांत ने 2-2 विकेट लिए

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर साउथ मैदान में सोमवार को द्वितीय सुरेंद्र सिंह यादव स्मारक टी-20 टूर्नामेंट के दो मैच खेले गए। कानपुर क्रिकेटर्स और केडीएमए ने अपने-अपने मैच जीते। इस टूर्नामेंट का आयोजन कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध नेशनल क्रिकेट क्लब द्वारा किया जा रहा है। पहले मैच में कानपुर क्रिकेटर्स का मुकाबला विनर्स क्लब से हुआ। कानपुर क्रिकेटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन बनाए। बल्लेबाज समन्वय दीक्षित ने शानदार 97 रन की पारी खेली। विनर्स क्लब की ओर से गेंदबाज जय तिवारी और निशांत ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए विनर्स क्लब 171 रन ही बना सकी और 10 रन से मैच हार गई। विनर्स क्लब के लिए सार्थक लोहिया ने 71 और प्रियांशु ने 50 रन बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। कानपुर क्रिकेटर्स के गेंदबाज अशोक कुमार ने 2 विकेट हासिल किए। समन्वय दीक्षित को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। दूसरा मैच केडीएमए और ग्रेजुएट क्लब के बीच खेला गया। केडीएमए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए माही कटियार के 39 और सुधांशु के 38 रनों की मदद से एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। ग्रेजुएट क्लब के मोहम्मद आतिफ ने 3 विकेट, जबकि कृष्ण चावला और आलोक ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में, ग्रेजुएट क्लब 18.3 ओवर में 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और केडीएमए ने यह मैच 25 रन से जीत लिया। ग्रेजुएट क्लब की ओर से देवाशीष ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। केडीएमए के लिए अंकित और श्याम ने 3-3 विकेट चटकाए। प्रतियोगिता का उद्घाटन वी-गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शाखा प्रबंधक एसके शेठ ने किया। इस अवसर पर कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) के अध्यक्ष एसएन सिंह, सचिव कौशल सिंह, दिनेश कटियार और राजेश मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने 'RAM' पार्टी बनाई:झंडे में तीर और धनुष; बोले- सरकार में बैठे लोग झूठे सनातनी
    Next Article
    संभल नेजा मेला: हाईकोर्ट ने अनुमति याचिका खारिज की:डबल बेंच ने कमेटी को निचली अदालत भेजा, इस साल भी नहीं होगा आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment