Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लॉन्चिंग के 10 मिनट बाद अमेरिका का वल्कन रॉकेट ब्लास्ट:अमेजन के 40 इंटरनेट सैटेलाइट नष्ट; लॉकहीड-बोइंग कंपनी का 20 साल में पहला मिशन फेल हुआ

    1 day ago

    1

    0

    बोइंग और लॉकहीड मार्टिन की जॉइंट कंपनी यूनाइटेड लॉन्च अलायंस (ULA) का वल्कन रॉकेट रविवार को फ्लोरिडा से लॉन्चिंग के 10 मिनट बाद ही फेल हो गया। इस रॉकेट में अमेजन की 'LEO' ब्रॉडबैंड इंटरनेट यूनिट के लिए 40 सैटेलाइट ले जाए जा रहे थे। वे भी नष्ट हो गए । यह ULA के 20 साल के इतिहास में पहला कम्पलीट मिशन फेल्योर है। वल्कन की 5वीं उड़ान थी यह वल्कन रॉकेट की मात्र 5वीं उड़ान थी और 9 महीने बाद पहली उड़ान थी। इससे पहले सॉलिड बूस्टर के नोजल में दिक्कत के कारण दो उड़ानों में परेशानी आई थी, जिसे ठीक करने में वक्त लगा। रविवार की उड़ान से पहले भी काउंटडाउन में दो बार रुकावट आई थी- एक बार नेटवर्क के कारण और एक बार ग्राउंड सिस्टम के नाइट्रोजन प्लांट की दिक्कत के कारण। हालांकि अभी इनको फेल्योर से जोड़ा नहीं गया है। अमेजन को बड़ा झटका अमेजन को अमेरिकी नियामक FCC के नियम के तहत जुलाई 2029 तक 3,232 सैटेलाइट ऑर्बिट में पहुंचाने हैं।अभी तक अमेजन ने सिर्फ 396 सैटेलाइट लॉन्च किए हैं। रविवार का मिशन सफल होता तो यह संख्या 436 हो जाती और यह वल्कन पर 38 लॉन्च वाली डील की शुरुआत होती। अमेजन ने कहा है कि वह 2026 के अंत तक अमेरिका और ब्रिटेन में Leo की शुरुआती सेवा शुरू करना चाहता है। अब यह शेड्यूल जांच के नतीजे पर निर्भर करेगा। क्या है यूनाइटेड लॉन्च अलायंस ULA की स्थापना 2006 में हुई थी। यह बोइंग और लॉकहीड मार्टिन का जॉइंट वेंचर है। वल्कन रॉकेट को कंपनी के पुराने Atlas-5 रॉकेट की जगह लेने के लिए बनाया गया है।इस विफलता के बाद वल्कन को लंबे समय तक ग्राउंडेड रहना पड़ सकता है, जब तक इंजीनियर टेलीमेट्री की जांच कर खराबी को ठीक नहीं कर लेते। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… मस्क के स्टारशिप ने इतिहास रचा: पहली बार स्पेस से लौटा रॉकेट लॉन्चिंग बेस पर कैच हुआ; बूस्टर फटने से डबल कैच का प्लान फेल इलॉन मस्क की स्पेस कंपनी स्पेसएक्स के सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप 15’ ने वो कर दिया जो आज तक किसी रॉकेट ने नहीं किया था। यह रॉकेट 14 नवंबर को स्टारबेस से उड़ा, ऑर्बिट में गया, 26 स्टारलिंक V3 सैटेलाइट डिप्लॉय किए। धरती के 14 चक्कर लगाए, करीब 22 घंटे पृथ्वी की कक्षा में रहा। 15 नवंबर को वापस आकर उसी टावर पर उतरा जहां से उड़ा था। यानी 2 बड़े रोबोटिक हाथ, जिन्हें चॉपस्टिक आर्म्स भी कहते हैं, उन्होंने इस रॉकेट को पकड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल ने पायलट के लिए 40 साल खोजबीन की:दो ईरानी जनरल को अगवा किया, एक की हत्या की; खुलासा- लेबनान में मारा गया था
    Next Article
    इजराइल ने हमास के टॉप कमांडर को मार गिराया:सड़क पर चल रहा था तभी एयरस्ट्राइक की; 7 अक्टूबर के हमले की प्लानिंग में शामिल था

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment