Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लॉरेंस गैंग से जुड़ा गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में पकड़ाया:रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी, सलमान-कपिल को भी धमकाने का आरोप

    10 hours ago

    1

    0

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। अमेरिकी एजेंसी ICE ने उसे कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया है। हैरी अमेरिका में रहकर गैंग की गतिविधियां चला रहा था। उस पर हत्या और रंगदारी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। हैरी ने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। इसके अलावा हैरी पर सलमान खान और कपिल शर्मा समेत अन्य बॉलीवुड हस्तियों को धमकी देने का भी आरोप है। इससे पहले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में हिरासत में लिया गया था। ये दोनों भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित हैं। हैरी बॉक्सर पर रणवीर-गुरु रंधावा को भी धमकी देने का आरोप हैरी बॉक्सर पर बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों को धमकी देने के आरोप हैं। इनमें अभिनेता रणवीर सिंह भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैरी ने रणवीर के मैनेजर को वॉइस नोट भेजकर 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा, पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को भी धमकी मिलने का मामला सामने आया था। एक वायरल कथित ऑडियो में सलमान खान से नजदीकियों के चलते गुरु के दिल्ली स्थित जिम पर फायरिंग कराने का दावा किया गया था। वहीं, कॉमेडियन कपिल शर्मा का कनाडा स्थित कैफे भी फायरिंग की घटना का निशाना बन चुका है। 3 नवंबर: तुषार कपूर से धमकाकर मांगे ₹5 करोड़ बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को लॉरेंस गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर के नाम से फोन कर 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, तुषार ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की, जिसके बाद जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम ने कॉल की रिकॉर्डिंग का हैरी बॉक्सर के आधिकारिक ऑडियो सैंपल से मिलान किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आवाजें मेल नहीं खातीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, घर पर जारी रहेगा इलाज
    Next Article
    राहुल बोले-E20 बना 420, पब्लिक की कार से पेट्रोल चोरी:20% की जगह 31.2% एथेनॉल मिला; कंपनियों ने कहा- जांच नियमों के मुताबिक नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment