Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, घर पर जारी रहेगा इलाज

    17 hours ago

    1

    0

    NCP (SP) प्रमुख शरद पवार को शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्हें ब्रोंकाइटिस और सीने में संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है और संक्रमण में सुधार हो रहा है। अब उनका इलाज घर पर जारी रहेगा। इससे पहले बुधवार को उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी दी गई थी। आज की अन्य खबरें… दिल्ली बिल्डिंग हादसे में मरने वालों की संख्या 3 हुई, अब तक मलबे से 5 लोगों को निकाला गया दिल्ली के हौज काजी इलाके में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। शनिवार को मलबे से बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले पंकज शर्मा का शव बरामद किया गया। हादसा गुरुवार सुबह करीब 9:45 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में हुआ था। अब तक मलबे से 5 लोगों को निकाला गया है। इनमें 3 की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं। दोनों की हालत स्थिर है। हादसे के समय इमारत में 10 से 15 मजदूर काम कर रहे थे। MCD के मुताबिक, इमारत का नक्शा पास नहीं था और निर्माण बिना जरूरी मंजूरी के किया जा रहा था। छत की स्लैब डालते समय इमारत ढह गई। पुलिस ने मालिकों और ठेकेदारों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। दिल्ली आस्था कुंज पार्क गैंगरेप- पुलिस एक हफ्ते में दाखिल करेगी 500 पेज की चार्जशीट दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 साल की लड़की से गैंगरेप के मामले में पुलिस एक हफ्ते के भीतर 500 पेज से ज्यादा की चार्जशीट दाखिल कर सकती है। इसमें पीड़िता और उसके पुरुष मित्र समेत करीब 60 गवाहों के बयान और 50 दस्तावेज शामिल होंगे। पुलिस के मुताबिक, चार्जशीट में CCTV फुटेज, फॉरेंसिक रिपोर्ट, आरोपियों के कपड़े और न्यायिक पहचान परेड से जुड़े सबूत भी होंगे। घटना 22 सितंबर की है। लड़की अपने जन्मदिन पर 17 साल के दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर गई थी। इसके बाद दोनों आस्था कुंज पार्क पहुंचे, जहां तीन आरोपियों ने चाकू दिखाकर उन्हें धमकाया और लड़की के साथ गैंगरेप की। पुलिस ने 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आसिफ, हेमंत और महेश को गिरफ्तार किया था। तीनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। महाराष्ट्र डिप्टी CM के बंगले के बाहर कार में आग लगी महाराष्ट्र के ठाणे वेस्ट में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बंगले के सामने एक कार में आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना बंगले के ठीक सामने हुई। आग लगने की वजह और नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिषेक बनर्जी का आरोप-भाजपा समर्थकों ने घर पर हमला किया:लोग हथियार लेकर घुसे, पत्थर फेंके, कोलकाता पुलिस देखती रही; 5 महीने में तीसरी घटना
    Next Article
    लॉरेंस गैंग से जुड़ा गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में पकड़ाया:रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी, सलमान-कपिल को भी धमकाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment