Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'लेंसकार्ट का मालिक औरंगजेब की औलाद':गाजियाबाद के शोरूम में पहुंचे BJP विधायक नंद किशोर, ड्रेस कोड पर भड़के; बोले- वो नकली हिंदू है

    3 hours ago

    2

    0

    लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर मंगलवार शाम गाजियाबाद के एक लेंसकार्ट शोरूम पहुंचे। उन्होंने वहां काम कर रहे कर्मचारियों से बातचीत की और ड्रेस कोड का विरोध जताया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा- यह बहुत गलत फैसला है। भारत में रहकर बिंदी और कलावा नहीं पहन सकते, यह उचित नहीं है। कंपनी के मालिक का नाम भले ही पीयूष है, लेकिन इसके माता या पिता में से कोई एक मुसलमान होगा। यह औरंगजेब की औलाद है। इसकी जांच होनी चाहिए। देखिए 2 तस्वीरें… रासुका के तहत कार्रवाई हो शोरूम में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा- लेंसकार्ट के मालिक की जांच होनी चाहिए। हिंदुस्तान में बहुसंख्यक आबादी है और वह नकली हिंदू बना हुआ है। जिस तरह उसने बुर्का और हिजाब को अनुमति दी है और तिलक तथा कलावे को प्रतिबंधित किया है, यह फैसला गलत है। यह बहुत गंभीर विषय है। इस तरह का उसने आदेश दिया है, उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। यह सनातन की सदी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का झंडा फहराया है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कलावा और टीका लगाकर विश्व के सामने ‘हर-हर महादेव’ का नारा लगाते हैं। लेंसकार्ट के मालिक पीयूष बंसल की सोच तुष्टिकरण वाली है। यह मुस्लिम नहीं, जिहादी मुस्लिम है। इसका नाम भले ही पीयूष है, लेकिन इसके माता या पिता में से कोई एक मुसलमान होगा। इसकी जांच होनी चाहिए। इसका पूरे देश में विरोध होगा। इस कंपनी को सरकार टेकओवर करें उन्होंने आगे कहा कि इस कंपनी को सरकार को टेकओवर करना चाहिए। कई जगह पीयूष बंसल के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। जरूर कार्रवाई होगी। यह हिंदू की सदी है। सनातनी इस कंपनी को कभी भी नहीं अपनाएगा। अब जानिए विवाद की वजह क्या है… दरअसल, चश्मा का कारोबार करने वाली कंपनी लेंसकार्ट अपने ड्रेस कोड को लेकर विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर कंपनी का एक कथित पॉलिसी डॉक्यूमेंट वायरल हुआ है। इसमें कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने से मना किया गया है, जबकि हिजाब और पगड़ी को शर्तों के साथ मंजूरी दी गई है। विवाद तब बढ़ा जब एक्टिविस्ट शेफाली वैद्य ने X पर इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया। उन्होंने कंपनी के फाउंडर से पूछा- पीयूष बंसल, क्या आप स्पष्ट कर सकते हैं कि लेंसकार्ट में हिजाब ठीक है लेकिन बिंदी और कलावा क्यों नहीं? इसके बाद लोगों ने लेंसकार्ट को ट्रोल किया और कंपनी की नीति पर सवाल उठाए। वायरल डॉक्यूमेंट में क्या लिखा है? सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस 'ग्रूमिंग गाइड' के मुताबिक, महिला कर्मचारियों को स्टोर में बिंदी या क्लचर लगाने की अनुमति नहीं है। साथ ही, हाथ में पहने जाने वाले धार्मिक धागे (कलावा) या रिस्ट बैंड को भी हटाने का निर्देश दिया गया है। वहीं, इसी डॉक्यूमेंट में लिखा है कि अगर कोई कर्मचारी हिजाब या पगड़ी पहनता है, तो वह काले रंग का होना चाहिए। हिजाब की लंबाई ऐसी हो कि वह कंपनी का लोगो न छुपाए। हालांकि, बुर्का पहनकर स्टोर में काम करने की मनाही की गई है। कंपनी को दिसंबर तिमाही में 131 करोड़ रुपए का मुनाफा दिसंबर तिमाही में लेंसकार्ट का मुनाफा करीब 70 गुना बढ़ गया। कंपनी का नेट प्रॉफिट साल भर पहले के 1.85 करोड़ रुपए से बढ़कर अब 131 करोड़ रुपए (1.31 बिलियन) पर पहुंच गया है। पीयूष बंसल बोले- वायरल डॉक्यूमेंट पुराना और गलत पीयूष बंसल ने वायरल हो रहे डॉक्यूमेंट को पुराना और गलत बताया। उन्होंने कहा कि यह कंपनी की मौजूदा गाइडलाइन को नहीं दर्शाता। कंपनी सभी धर्मों का सम्मान करती है। देश में हमारे हजारों टीम मेंबर्स हैं जो हर दिन अपने विश्वास और संस्कृति को गर्व के साथ पहनते हैं। --------------- ये खबर भी पढ़ें… लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद: बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल, CEO पीयूष बंसल बोले- यह पुरानी गाइडलाइन लेंसकार्ट अपने ड्रेस कोड को लेकर विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर कंपनी का एक कथित पॉलिसी डॉक्यूमेंट वायरल हुआ है। इसमें कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने से मना किया गया है, जबकि हिजाब और पगड़ी को शर्तों के साथ मंजूरी दी गई है। विवाद तब बढ़ा जब एक्टिविस्ट शेफाली वैद्य ने X पर इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया। उन्होंने कंपनी के फाउंडर से पूछा- पीयूष बंसल, क्या आप स्पष्ट कर सकते हैं कि लेंसकार्ट में हिजाब ठीक है लेकिन बिंदी और कलावा क्यों नहीं? इसके बाद लोगों ने लेंसकार्ट को ट्रोल किया और कंपनी की नीति पर सवाल उठाए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 35 जिलों में लू चलेगी, पारा 44.6°C:प्रयागराज सबसे गर्म; 4 दिन भीषण गर्मी पड़ेगी, 26 अप्रैल को बारिश का अलर्ट
    Next Article
    शिक्षा विभाग घोटाला, इल्हाम की अग्रिम जमानत पर सुनवाई आज:इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला तय करेगा आरोपी का भविष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment