Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लूट व महिला की मौत पर कार्रवाई:चौकी इंचार्ज निलंबित, थाना प्रभारी लाइन हाजिर; एसपी ने लिया एक्शन

    8 hours ago

    1

    0

    जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना और घायल महिला की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुठौंद थाना प्रभारी अजय पाठक को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि शंकरपुर चौकी प्रभारी कुलवंत शरण को निलंबित कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि गुरुवार को कुठौंद थाना क्षेत्र की शंकरपुर पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के मड़िया गांव निवासी तेज सिंह पुत्र सिपाही लाल अपनी पत्नी रचना देवी (करीब 35 वर्ष) के साथ बाइक से अपनी ससुराल तिर्वा, जनपद कन्नौज जा रहे थे। रास्ते में दोनों ने सिरसा कलार बाजार में कुछ खरीदारी की थी और वहां से आगे निकल पड़े थे। जैसे ही वे कुठौंद थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौकी अंतर्गत धराना गांव के पास स्थित भीमसेन मंदिर के नजदीक पहुंचे, तभी पीछे से आए एक बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर रचना देवी के हाथ से बैग छीन लिया। अचानक हुए इस झटके से रचना देवी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं बदमाश बैग लेकर मौके से फरार हो गया। परिजनों के अनुसार बैग में करीब 20 हजार रुपये नकद, एक कमर पेटी और कानों के टोकस रखे हुए थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें औरैया रेफर कर दिया गया। औरैया से भी स्थिति नाजुक होने के चलते उन्हें कानपुर के अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दिनदहाड़े पुलिस चौकी के पास हुई इस वारदात ने इलाके में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला था। इसी बीच कुठौंद थाना प्रभारी अजय पाठक की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें वे गैर जनपद के कथित अपराधियों के साथ एक होटल में जन्मदिन मनाते हुए दिखाई दे रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। उन्होंने कुठौंद थाना प्रभारी अजय पाठक को लाइन हाजिर, जबकि शंकरपुर चौकी प्रभारी कुलवंत शरण को निलंबित किया है। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने स्पष्ट कहा है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही और अपराधियों से नजदीकी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच जारी है और लूट की घटना में शामिल बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IIT और NEET के लिए कल से फ्री क्लॉस:वाराणसी के क्वींस कॉलेज में 30 बच्चों का चयन, CUET के लिए भी छात्रों को मिलेगा मौका
    Next Article
    रामपुर में कांग्रेस नेता संजय कपूर नजरबंद:पीलीभीत में पीड़ित परिवार से मिलने जाने से रोका गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment