Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लातूर DCCB Election में Dheeraj Deshmukh के सहकार पैनल ने 14 सीटें जीतीं

    8 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस के पूर्व विधायक धीरज देशमुख के नेतृत्व वाले सहकार पैनल ने लातूर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक (डीसीसीबी) के चुनाव में 19 में से 14 सीट पर जीत दर्ज की। चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित किए गए। भाजपा नेता संभाजी पाटिल निलंगेकर और विधायक रमेश कराड के नेतृत्व वाले परिवर्तन पैनल ने पांच सीट पर जीत हासिल की।निलंगा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता संभाजी पाटिल निलंगेकर के भाई अरविंद पाटिल निलंगेकर ने अपनी रिश्तेदार संगीता अशोक पाटिल निलंगेकर को हराया। वहीं, भाजपा विधायक रमेश कराड के बेटे ऋषिकेश कराड ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गोविंदपुरकर को हराया। धीरज देशमुख ने भी सहकार पैनल के लिए जीत दर्ज की।राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के दिवंगत पूर्व विधायक चंद्रशेखर भोसले की बेटी प्रीति चंद्रशेखर भोसले ने उडगीर सोसायटी निर्वाचन क्षेत्र से महज 10 वोट के अंतर से जीत हासिल की। राज्य के सहकारिता मंत्री बाबासाहेब पाटिल के दामाद हेमंत जाधव ने भी सहकार पैनल के टिकट पर लातूर से जीत दर्ज की। मत्स्य पालन एवं आवास निर्वाचन क्षेत्र में पैनल के जयेश विश्वंभर माने ने 45 में से 35 वोट हासिल कर निर्णायक जीत दर्ज की।कांग्रेस नेता धीरज देशमुख ने कहा, ‘‘यह जीत लोगों की सकारात्मक राजनीति को पसंद करने को दर्शाती है। लोकतंत्र में विपक्षी दल महत्वपूर्ण हैं और उन्हें अपनी भूमिका निभाते रहनी चाहिए।’’ उन्होंने बाबासाहेब पाटिल के समर्थन को भी स्वीकार किया और कहा कि विरोध के बावजूद मंत्री ने सहकारिता को प्राथमिकता देने के सिद्धांत के साथ पैनल का साथ दिया। पाटिल सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं।इस बीच, परिवर्तन पैनल के अरविंद पाटिल निलंगेकर ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पैनल ने उनके समूह के 29 नामांकन पत्रों को अमान्य कराने के लिए अनुचित तरीकों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पैनल ने केवल करीब 150 मतदाताओं के समर्थन से चुनाव लड़ा, फिर भी पांच सीट जीतने में सफल रहा। मतदाता भले ही उनके हों, लेकिन उनके दिल हमारे साथ हैं।’’ सहकार पैनल के विजेताओं में हेमंत जाधव, प्रीति भोसले, आशीष पाटिल राजूरकर, संतोष पाटिल, धीरज देशमुख, जगन्नाथ पाटिल, जयेश माने, सरजेराव मोरे, विवेक सिरसाठ, अविनाश जाधव, शेषेराव हाके, चंद्रशेखर डंडिमे, शीतल पाटिल और गीतांजलि लांडगे शामिल हैं।परिवर्तन पैनल के विजेताओं में अरविंद पाटिल निलंगेकर, अतुल गंभीर, भगवानराव पाटिल तालेगांवकर, ऋषिकेश कराड और भाजपा विधायक अभिमन्यु पवार की पत्नी शोभा पवार शामिल हैं। लातूर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के निदेशक मंडल के चुनाव में रविवार को 99.4 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के 10 मतदान केंद्रों पर पंजीकृत 999 मतदाताओं में से 993 ने वोट डाला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Police में महिला कर्मियों की संख्या 2030 तक 25 प्रतिशत करने की योजना
    Next Article
    उत्तराखंड में Cold Wave का खतरा: बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी के बाद सभी जिलों में अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment