Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'लाठी में तेल लगाकर रखो, सपा नेताओं को दौड़ा लेना':मऊ में राजभर के MLC बोले- अब्बास हमारे विधायक, कल का पता नहीं

    16 hours ago

    1

    0

    मऊ में मंत्री ओपी राजभर के एमएलसी ने बुधवार को समाजवादी पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया। विच्छेलाल राजभर ने कहा- “2027 में जब सपा नेता गांव में वोट मांगने आएं, तो लाठी में तेल लगाकर रखिए और दौड़ाकर उन्हें गांव से बाहर कर दीजिए।” मऊ के नगर पालिका कार्यालय में लोकमाता अहिल्या बाई मातृशक्ति योजना को लेकर कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें 60 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए रोडवेज बस फ्री यात्रा की सुविधा दी जा रही है। यहां से निकलने पर विच्छेलाल ने मीडिया से सपा को लेकर ये बातें कहीं। इस कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भी मौजूद थे। अब राजभर के MLC विच्छे लाल की 3 बड़ी बातें… 1. सपा ओपी राजभर की राजनीति पर नजर रखती है एमएलसी विच्छे लाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। वह केवल ओमप्रकाश राजभर की राजनीति पर नजर रख रही है। राजभर ने दावा किया कि सुभासपा ने राजभर समाज की राजनीतिक ताकत को 47 से 125 पर पहुंचाकर एक नई पहचान दिलाई है। विच्छेलाल राजभर ने 2027 में एनडीए की वापसी का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, सुभासपा, निषाद पार्टी और अपना दल सहित सभी एनडीए सहयोगी दल गांव-गांव जाकर जनता के बीच काम कर रहे हैं। 2. 65 रुपए से ऊपर चीनी बेचने वाले पर कार्रवाई विच्छे लाल ने कहा- अभी कल मुख्यमंत्री जी बोल रहे थे कि 28 मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन हमारे गोदाम में पड़ा हुआ है। हमारे लिए वो सात महीने का खर्च है। हमारे यहां कोई बढ़ोतरी नहीं है। तब तक हमारा नया सत्र आ जाएगा। विपक्ष का काम है विरोध करना। उनके पास कोई मुद्दा ही नहीं रह गया है। महंगाई के बारे में क्या जिक्र करना है? महंगाई जिस चीज की अनुपलब्धता होगी, जरूर वह स्वाभाविक है। उसका दाम बढ़ गया है। भाई, चीनी ₹60 हो गई है, लेकिन ₹65 किलो अभी बिक रही है। उससे ज्यादा कोई बेचेगा तो उसके खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी। 3. अब्बास अभी तो हमारे हैं, कल का नहीं पता 2027 में अब्बास अंसारी सक्रिय होने को लेकर विच्छे लाल ने कहा- भाई, नेता का काम है सक्रिय होना। नेता बैठेगा तो क्या करेगा? गांव-गांव जाएगा, अपनी चौपाल करेगा। अपनी बात बताएगा, जो उसकी विचारधारा है। उसमें रोकने की क्या बात है? जो भी नेता होगा, किसी दल का हो, क्षेत्र में तो उसको जाना है। इसमें हमारी तरफ से कोई टिप्पणी नहीं है। हम-आप सभी लोग आजाद हैं। किसी भी पार्टी से लड़ सकते हैं। अभी तो हमारे ही हैं न, कल किसी से लड़ सकते हैं। उस पर हमारा कोई ऐतराज नहीं। विच्छे लाल ने कहा- कांग्रेस समाजवादी पार्टी हो या बसपा, इनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। NDA सरकार और उसके साथी दलों ने सरकारी योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने का काम किया है। आज सारे गरीब, पिछड़े, शोषित और वंचित समाज के लोग दोबारा 2027 में NDA सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। ---------------- ये खबर भी पढ़ें स्कूल में हिजाब की परमिशन न मिलने पर ओवैसी भड़के:बोले- इस्लाम पर हमला; मायावती ने कहा- कोर्ट-कचहरी छोड़िए, बैठकर मामला सुलझाइए इलाहाबाद हाईकोर्ट के स्कूल में हिजाब (हेडस्कार्फ) पहनने की इजाजत न देने वाले फैसले पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए हैं। उन्होंने इसे 'इस्लाम पर हमला' बताया। उन्होंने कहा कि जब सबरीमाला मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और संविधान के तहत 'धार्मिक अनिवार्यता' पर विचार किया जा रहा है, तब हाईकोर्ट को ऐसा आदेश नहीं देना चाहिए था। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड संग रह रहे युवक का सुसाइड:दावा-UP के पुलिसकर्मी कमरे पर आए, देखते ही खुद को गोली मारी; बहन राखी बांधने आई थी
    Next Article
    प्रयागराज में नष्ट कराई गई 72 कुंतल सिंथेटिक मिठाई:रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कारखाना मालिक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment