Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड संग रह रहे युवक का सुसाइड:दावा-UP के पुलिसकर्मी कमरे पर आए, देखते ही खुद को गोली मारी; बहन राखी बांधने आई थी

    17 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर संग रह रहे एक युवक ने सुसाइड कर लिया। घटना के दौरान उसका एक दोस्त, बहन और गर्लफ्रेंड रूम में ही मौजूद थी। गोली चलते ही बहन और गर्लफ्रेंड चीखने लगीं। दावा है कि यूपी पुलिस के चार जवान सिविल वर्दी में उसके रूम के बाहर आए थे। दरवाजा खटखटाते ही दीगेंद्र अपने दोस्त पंकज के साथ वॉशरूम में घुस गया। कुछ देर बाद ही अंदर से गोली चली, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची सेक्टर- 14 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, परिजनों को शक है कि पंकज ने गोली मारकर दीगेंद्र का मर्डर किया है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक दोनों पर कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं। बहन राखी बांधने आई थी घटना सेक्टर-14 के राजीव नगर की नली नंबर- 3 में हुई। यहां यूपी के बिजनौर निवासी दीगेंद्र (23) अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहता था। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में उसकी बहन भी यहां आई हुई थी। वहीं, पंकज किसी केस में फरार चल रहा था। छिपने के लिए वह करीब डेढ़ महीने पहले यहां आया था। बाथरूम से गोली चलने की आवाज जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6 बजे यूपी पुलिस के जवान उसके कमरे पर आए थे। कमरा अंदर से बंद था, उन्होंने जैसे ही दरवाजा खटखटाया तो दीगेंद्र और पंकज रूम में बने बाथरूम में घुस गए। कुछ ही देर बाद बाथरूम से एक गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनते ही पुलिसवाले वहां से चले गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस वहां पहुंची। दीगेंद्र के शव को कब्जे में लेकर सिलिव अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। गर्लफ्रेंड संग बेकरी का काम करता था परिवार का कहना है कि करीब डेढ़ साल पहले वह गर्लफ्रेंड संग गुरुग्राम गया था। इससे पहले वह हरिद्वार में रहता था। वहां दोनों बेकरी का काम करते थे। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया है कि दीगेंद्र पर हत्या का भी केस था। दीगेंद्र पर कई क्रिमिनल केस थे सेक्टर-14 थाना के SHO अमित का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह सुसाइड लग रहा है। परिजन भी मौके पर पहुंच गए, उनसे पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक के जीजा ने दीगेंद्र के दोस्त पंकज पर आरोप लगाया है, अभी उसकी भी जांच की जा रही है। उस पर क्रिमिनल केस होने की भी बात सामने आई है। --------------- यह खबर भी पढ़ें… बीच बाजार डंपर ने 2 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कुचला,VIDEO: दोनों की मौके पर मौत, काफी दूर तक घसीटकर ले गया; भिवानी के रहने वाले, फरीदाबाद में तैनाती हरियाणा के फरीदाबाद में बुधवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार 2 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। बीच बाजार में हुई इस घटना में दोनों पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतीक के बेटे का एनकाउंटर हुआ, वो अपराधी नहीं था:सांसद चंद्रशेखर ने कहा- अतीक के बच्चों को आतंक से मुक्त करें, सरकार ने जुल्म किया
    Next Article
    'लाठी में तेल लगाकर रखो, सपा नेताओं को दौड़ा लेना':मऊ में राजभर के MLC बोले- अब्बास हमारे विधायक, कल का पता नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment