Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लेदर इंडस्ट्री से एक्सपोर्ट माल के कंटेनर समुद्र में फंसे:शिपिंग कंपनियों ने बढ़ाया 1500 डॉलर किराया, कानपुर में चेयरमैन बोले- नए ऑर्डर मिलना बंद

    3 hours ago

    1

    0

    पश्चिम एशिया में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब कानपुर-उन्नाव के चमड़ा उद्योग पर भी पड़ने लगा है। निर्यातकों को नए ऑर्डर मिलना लगभग बंद हो गए हैं, जबकि जो माल पहले ही समुद्री रास्ते से भेजा गया था, वह कंटेनरों में फंस गया है। शिपिंग कंपनियों ने पुराने ऑर्डर भेजने के लिए भी कंटेनर का किराया काफी बढ़ा दिया है। निर्यातकों का कहना है कि यदि स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो लेदर उद्योग से जुड़े हजारों लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है। 2000 करोड़ तक नुकसान का अनुमान लेदर एक्सपोर्ट के रीजनल चेयरमैन असद कमाल इराकी ने बताया कि युद्ध जैसे हालात का सीधा असर निर्यात पर पड़ रहा है। शुरुआती आकलन में करीब 2000 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई थी, लेकिन अब जब कई कंपनियों का निर्यात माल समुद्र में ही फंस गया है तो चिंता और बढ़ गई है। उनका कहना है कि निर्यातकों को यह भी स्पष्ट नहीं है कि फंसे हुए कंटेनर अपने गंतव्य तक कब पहुंच पाएंगे। कंटेनर का किराया हुआ दोगुना असद कमाल इराकी के अनुसार, पहले यूरोपीय देशों में एक कंटेनर भेजने का किराया करीब 1200 से 1500 डॉलर के बीच होता था। लेकिन मौजूदा हालात में शिपिंग कंपनियों ने यह किराया लगभग दोगुना कर दिया है। अब एक कंटेनर के लिए 2000 से 3500 डॉलर तक मांगे जा रहे हैं। साथ ही शिपिंग कंपनियां यह भी साफ नहीं बता पा रही हैं कि भेजा गया माल वहां तक कब पहुंचेगा। कई कंटेनरों को गंतव्य तक पहुंचने में 10 से 15 दिन अतिरिक्त लग सकते हैं। नए ऑर्डर भी हुए बंद निर्यातकों के मुताबिक पहले यूरोप भेजा गया माल लगभग चार सप्ताह में पहुंच जाता था, लेकिन अब शिपमेंट कई हफ्तों तक रास्ते में अटका हुआ है। इसी वजह से विदेशी खरीदार नए ऑर्डर देने से बच रहे हैं। इससे उद्योग के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। 250 फैक्ट्रियों पर टिका उद्योग कानपुर और उन्नाव का लेदर उद्योग कभी देश के सबसे बड़े निर्यात केंद्रों में गिना जाता था। पहले यहां 400 से अधिक लेदर फैक्ट्रियां संचालित होती थीं, लेकिन वर्तमान में करीब 250 फैक्ट्रियां ही चल रही हैं। इनमें लगभग 30 प्रतिशत छोटी इकाइयां हैं, जहां कच्चा माल तैयार होता है, जबकि करीब 70 प्रतिशत फैक्ट्रियां तैयार चमड़े और लेदर प्रोडक्ट्स का निर्यात करती हैं। उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो उत्पादन और रोजगार दोनों पर गंभीर असर पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP-Police भर्ती परीक्षा : कान का टॉप्स और कलावा उतरवाया:पहली पाली की परीक्षा शुरू, जूता हाथ में लेकर मिला सेंटर में प्रवेश, सख्त सुरक्षा व्यवस्था
    Next Article
    मैनपुरी में पुलिस भर्ती परीक्षा, 11520 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम:650 पुलिसकर्मी तैनात, आधा घंटे पहले प्रवेश बंद, खुफिया टीम अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment