Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP-Police भर्ती परीक्षा : कान का टॉप्स और कलावा उतरवाया:पहली पाली की परीक्षा शुरू, जूता हाथ में लेकर मिला सेंटर में प्रवेश, सख्त सुरक्षा व्यवस्था

    6 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आज वाराणसी के 46 केंद्रों पर कराई जा रही है। सब इंस्पेक्टर पद की इस परीक्षा के लिए वाराणसी में कुल 77,764 परीक्षार्थी दो दिन में चार पालियों में परीक्षा में शमिल होंगे। पहली पाली में शनिवार की सुबह 10 बजे से शुरू हुई परीक्षा में 46 केंद्रों पर कुल 19,440 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं। परीक्षा के लिए सुबह 8 बजे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे थे। जहां जूता, मोजा, कलावा, चूड़ी, कान का टॉप्स, गले की चेन, रुद्राक्ष उतारने के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। पहली पाली की परीक्षा 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया जाएगी। इस दौरान डीआईजी शिवहरी मीणा ने एग्जाम सेंटरों का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही साथ चेकिंग पॉइंट्स भी चेक किए। देखिये चेकिंग की तस्वीरें… सुबह 8 बजे से मिलने लगी इंट्री यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए शनिवार को वाराणसी के 46 सेंटरों पर सुबह 8 बजे से अभ्यर्थियों को इंट्री मिलना शुरू हुई। इस दौरान पुरुष अभ्यर्थियों का जूता और मोजा उतरवाया गया और उन्हें हाथ में लेकर अंदर इंट्री मिली। वहीं महिला अभयर्थियों को भी सभी डाक्यूमेंट की चेकिंग के बाद इंट्री मिली। वाराणसी में पहली शिफ्ट में 19,440 परीक्षा देंगे। कटा गया हाथ का कलावा, उतारी चूड़ी और टॉप्स इस दौरान पुरुष अभ्यर्थियों के हाथ से कलावा, घड़ी उतरवाई गयी। इसके अलावा गले का रुद्राक्ष और गले में पड़े धागे को भी उतरवा दिया गया। पुरुष अभयर्थियों की बेल्ट भी निकलवा दी गयी। वहीं महिला अभ्यर्थियों के भी हाथ का कलावा, फ्रेंडशिप बैंड और गले की चेन, पायल, कान का टॉप्स और बाल की क्लिप भी निकलवा दी गई। इसके बाद ही उन्होंने परीक्षा हाल में इंट्री दी गई। इस दौरान बायोमैट्रिक चेकिंग भी हुई और आयरिस का मिलान किया गया है। वाराणसी के 46 केंद्रों पर परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा आज प्रदेश सहित वाराणसी के 46 सेंटर्स पर आयोजित की गई है। परीक्षा को लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही है। खुफिया एजेंसियों के साथ ही साथ नकल पर नकेल के लिए यूपी एसटीएफ भी तैनात है। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों केआस -पास फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद कराई गई है। दो पाली में होने वाली इस परीक्षा में पुलिस, परिवहन, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विशेष सावधानियां बरतने के शासन स्तर पर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ड्रोन और सीसीटीवी से की जा रही निगरानी डीआईजी शिवहरि मीणा ने बताया - वाराणसी कमिश्नरेट में 46 सेंटर बनाए गए हैं। इसको लेकर वाराणसी पुलिस ने व्यापक तैयारी करी है। सभी की ब्रीफिंग और वार्ता की गयी है। जितने भी स्टेक होल्डर हैं रेलवे, रोडवेज और अन्य विभाग से मीटिंग कर ली गयी है। जो सेंटर हैं उनपर चेकिंग की जा रही है। बच्चों को असिस्ट करने के लिए अलग से ड्यूटी लगाईं गई है। ड्रोन और बॉडी वाच कैमरे से नजर रखी जा रही है। इसके लावा आस-पास की फोटो स्टेट की दुकाने भी बंद कराई गई है। सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर उन्होंने बताया सोशल मीडिया पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। परीक्षा की सुचिता पर किसी भी प्रकार का व्यवधान करने वाले से सख्ती से निपटा जाएगा। ताकि बच्चे अच्छे से इम्तेहान दे सकें इसके लिए कई स्तर की चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था रखी गयी है। आधे घंटे पहले बंद हो गए गेट एडीएम प्रशासन आलोक वर्मा ने बताया - वाराणसी में शनिवार और रविवार को दो दिन यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। इसे लेकर 46 केंद्रों पर 46 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए इंतजाम किए गए हैं। सभी को बताया गया है कि दो घंटे पहले सेंटर पर पहुंचे। परीक्षा शुरू होने का समय 10 बजे है और ऐसे में आधे घंटे पहले साढ़े 9 बजे ही गेट बंद कर दिया जाएगा। उसके बाद किसी भी परीक्षार्थी की इंट्री नहीं ली जाएगी। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल एडीएम प्रशासन ने बताया - परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो और रेल यात्रियों को भी कोई असुविधा न हो इसे देखते हुए रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान काफी भीड़ वाराणसी आएगी ऐसे में अतरिक्त बसें और रेलवे की तरफ से ट्रेनें चलाई जा रही हैं
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा शुरू:नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, परीक्षार्थियों की हुई कड़ी तलाशी
    Next Article
    लेदर इंडस्ट्री से एक्सपोर्ट माल के कंटेनर समुद्र में फंसे:शिपिंग कंपनियों ने बढ़ाया 1500 डॉलर किराया, कानपुर में चेयरमैन बोले- नए ऑर्डर मिलना बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment