Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लुधियाना- प्रेग्नेंट पत्नी ने संबंध नहीं बनाए तो सुसाइड किया:डेढ़ साल पहले शादी, 6 महीने की गर्भवती, शराब के नशे में जिद कर रहा था पति

    20 hours ago

    1

    0

    लुधियाना में 6 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी के संबंध बनाने से मना करने पर युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक ने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाया। पत्नी के अनुसार, पति शराब के नशे में था और इसी पर दोनों में झगड़ा हुआ था। पत्नी ने आगे बताया कि पति घर आते ही उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए झगड़ा करने लगा। प्रेग्नेंट होने के चलते डॉक्टर ने ऐसा करने से मना किया था, जिसके बावजूद वो दबाव बनाता था। मना करने पर उसने ये कदम उठा लिया। पत्नी ही उसे अस्तपाल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अब जानिए क्या है पूरा मामला… 6 साल पहले ही लुधियाना आया था युवक मामला हैबोवाल इलाके के लक्ष्मी नगर का है। दविंदर (22) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला था और करीब 6 साल से लुधियाना में रह रहा था। वह कपड़ों पर प्रेस करने का काम करता था। परिवार में मां और दो भाई हैं जो शादीशुदा हैं। सोमवार रात शराब के नशे में हुआ विवाद पत्नी अंजली (21) ने बताया कि सोमवार को दविंदर शराब के नशे में घर आया था। उसने फिजिकल रिलेशन बनाने की बात कही, लेकिन डॉक्टर की मनाही के कारण अंजली ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ। पत्नी के अनुसार, दविंदर छोटी-छोटी बातों को लेकर भी उस पर शक करता था और पहले भी विवाद होते रहे थे। बोतल लेने आई तो पति लटका मिला अंजली के मुताबिक, मंगलवार को दविंदर ने उसे काम पर जाने के लिए कहा। वह काम के लिए घर से निकल गई, लेकिन कुछ दूरी पर जाने के बाद उसे याद आया कि उसकी बोतल छूट गई। वो वापस कमरे पर लौट आई। कमरे में पहुंचने पर उसने दविंदर को चुन्नी से फंदे पर लटका देखा। पड़ोसी और मकान मालिक ने नीचे उतारा अंजली ने पड़ोस में रहने वाली महिला और मकान मालिक की मदद से दविंदर को नीचे उतारा। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पत्नी के अनुसार रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पत्नी 6 महीने की प्रेग्नेंट, 1 साल पहले मिसकैरेज हो चुका अंजली ने बताया कि वह करीब 6 महीने की प्रेग्नेंट है। दोनों की शादी लगभग डेढ़ साल पहले हुई थी। पत्नी के मुताबिक, एक साल पहले उनका एक बार मिसकैरेज हो चुका है। इसी कारण वो इस बार प्रेग्नेंसी के दौरान संबंध बनाने से डर रही थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम बाद शव परिवार को सौंपा मामले में हैबोवाल थाने के एएसआई बलराम के मुताबिक उन्हें युवक के परिजनों ने ही मामले की जानकारी दी। उन्होंने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव को यूपी में अपने गांव अंतिम संस्कार के लिए गए हैं। वहीं, परिजनों ने केस दर्ज करने से मना किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेंगलुरु एयरपोर्ट- यात्री के मुंह से मिले सोने के कैप्सूल:अगरतला में 4 बांग्लादेशी नागरिक पकड़ाए, CISF ने एक भारतीय हैंडलर को भी पकड़ा
    Next Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:राखी पर मोबाइल में होगी टूं-टूं; लेडी प्रोफेसर के अश्लील VIDEO वायरल; चीनी का लंगर लगाया; ऑनलाइन गेम ने राजस्थान पहुंचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment