Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:राखी पर मोबाइल में होगी टूं-टूं; लेडी प्रोफेसर के अश्लील VIDEO वायरल; चीनी का लंगर लगाया; ऑनलाइन गेम ने राजस्थान पहुंचाया

    16 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर चीनी लंगर से जुड़ी रही। कांग्रेस ने चंडीगढ़ में चीनी का लंगर लगाया। लोगों को 1-1 किलो के पैकेट बांटे गए। ये लंगर 10 मिनट में ही खत्म हो गया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. कांग्रेस का 'चीनी लंगर' 10 मिनट में खत्म, 500Kg फ्री बांटी चीनी की बढ़ी कीमतों का विरोध करने के लिए चंडीगढ़ कांग्रेस ने सेक्टर 35 में चीनी का लंगर लगाया। इसके लिए कांग्रेस 1-1 किलो के पैकेट लेकर आई, जिन पर कांग्रेस का चुनाव चिन्ह पंजा भी बनाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द इसकी कीमत घटाए। फ्री में चीनी मिलने की बात का पता चलते ही धनाश, मनीमाजरा, मौलीजागरां समेत आसपास के कई जगहों से लोगों की भारी भीड़ यहां पहुंच गई। इस दौरान लोगों के बीच धक्कामुक्की भी हुई और कुछ पैकेट फट भी गए। यहां पहुंचे बालकिशन ने कहा कि सिर्फ 10 मिनट में ही सारी चीनी बंट गईं। बालकिशन के अलावा ऊषा, अरूणा, रमेश, मीना ने कहा कि उन्हें चीनी नहीं मिली। (पढ़ें पूरी खबर) 2. राखी पर महिलाओं को पंजाब सरकार का तोहफा पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना की तीसरी किस्त इस बार 1 तारीख की बजाय 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन जारी होगी। बुधवार को CM भगवंत मान ने इसका ऐलान किया। तीन महीने के पैसे इकट्‌ठे मिलेंगे। CM भगवंत मान ने कहा कि वैसे तो योजना की किस्त एक तारीख को जाती है, लेकिन 28 तारीख को रक्षाबंधन है। रक्षाबंधन पर भाई या मायके की तरफ से शगुन दिया जाता है। तीज के बाद अब राखी का त्योहार आता है। राखी वाले दिन ही किस्त पहुंच जाएगी। राखी वाले दिन टूं-टूं हो जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर) 3. कल पंजाब बंद की कॉल नहीं, सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे पंजाब के लगभग 3 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और 4 लाख से अधिक पेंशनभोगी अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 27 अगस्त को पूरे राज्य में एक दिवसीय महाहड़ताल करने जा रहे हैं। इस हड़ताल के कारण पंजाब सिविल सचिवालय से लेकर स्कूल, पटवार खाने, अस्पतालों की ओपीडी और सार्वजनिक परिवहन तक सरकारी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहेंगी। संगठन के प्रधान सुखचैन सिंह खैहरा ने स्पष्ट किया है कि यह कदम किसी 'पंजाब बंद' का आह्वान नहीं है, बल्कि सरकारी कर्मचारियों की महाहड़ताल है। प्राइवेट इंस्टीट्यूट्स और दुकानें बंद नहीं होंगी। आम जनता की आवाजाही पर भी कोई प्रतिबंध नहीं होगा। (पढ़ें पूरी खबर) 4. अकालियों से गठजोड़ फाइनल, BJP 'बिग ब्रदर' बनेगी पंजाब में 2027 के चुनाव के लिए शिरोमणी अकाली दल(बादल) और भाजपा के बीच गठबंधन लगभग फाइनल हो चुका है। BJP इस बार ‘बिग ब्रदर’ यानी सीनियर पार्टनर की भूमिका में आने की तैयारी कर रही है। भाजपा 70+ सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। अकालियों को 40+ सीटें मिल सकती है। लगातार 10 साल से सत्ता से बाहर होने की वजह से मजबूरी में अकाली दल ने ग्रामीण क्षेत्रों की सभी सीटों पर भी दावेदारी छोड़ दी है। इसी रणनीति के तहत भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पंजाब का दो दिवसीय दौरा कर लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला और बठिंडा में नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में बैठकें कीं। (पढ़ें पूरी खबर) 5. AAP सांसद कंग ने GMADA के खिलाफ खोला मोर्चा ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के खिलाफ श्री आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने ही मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गमाडा लूट का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा, “मैं सीएम साहब को कहना चाहता हूं कि इसे हमें खत्म करना पड़ेगा। अब इनका घेराव किया जाएगा।” दरअसल, मालविंदर सिंह कंग के लोकसभा हलके में गांव सैनी माजरा आता है। यहां गमाडा की ओर से अवैध निर्माण को लेकर लोगों को नोटिस दिए गए थे। साथ ही अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में भेदभाव किया जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. स्टूडेंट ने लेडी प्रोफेसर को धमकाया, अश्लील फोटो वायरल किए मोहाली की एक निजी यूनिवर्सिटी की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को एक स्टूडेंट ने इतना प्रताड़ित किया कि स्टूडेंट को यूनिवर्सिटी से सस्पेंड करना पड़ा। इसके बाद स्टूडेंट अपनी मां के साथ आकर प्रोफेसर से मांफी मांगता रहा, फिर भी उसे माफी नहीं मिली। आरोप है कि स्टूडेंट ने पहले असिस्टेंट प्रोफेसर का पीछा कर उसे लव लेटर दिया। बाद में न मानने पर तेजाब डालकर चेहरा जला देने की धमकी दी। मामला यहीं नहीं रुका, आरोपी ने कथित तौर पर फर्जी ईमेल भेजे और प्रोफेसर की अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल कर दिए। (पढ़ें पूरी खबर) 7. टावर पर चढ़े 2 किसान, पन्नी में टॉयलेट कर रहे पठानकोट में 2 किसान पिछले 24 घंटे से 200 फीट ऊंचे हाई-वोल्टेज बिजली टावर पर बैठे हैं। हालत यह है कि नीचे से रस्सी के जरिए खाना ऊपर पहुंचाया जा रहा है। दोनों नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहे। टावर पर ही धरने पर बैठ गए हैं। टावर पर ही इतनी देर से बैठे होने के कारण दोनों पन्नी में टॉयलेट कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि जब तक शाहपुरकंडी बैराज प्रोजेक्ट से जुड़ी उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक वो नीचे नहीं उतरेंगे। (पढ़ें पूरी खबर) 8. लेडी लेक्चरर की हत्या करने वाले पति-सास गिरफ्तार जालंधर में सेंट सोल्जर कॉलेज की लेक्चरर नेहा बस्सी की टॉयलेट क्लीनर हार्पिक पिलाकर हत्या करने वाले पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें मध्यप्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया है। उनके साथ लेक्चरर की 6 साल की बेटी को भी रिकवर कर लिया गया है। वहीं हत्या के मामले में आरोपी पति उमंग बस्सी की गर्लफ्रेंड सतपाल कौर का हसबैंड सामने आए हैं। गर्लफ्रेंड के पति विशाल शर्मा ने कहा कि उन्होंने भी लव मैरिज की थी लेकिन बाद में पत्नी के लेक्चरर के पति के साथ अफेयर हो गया। इसके बाद वह शादी करने की तैयारी में थे। (पढ़ें पूरी खबर) 9. पत्नी के संबंध बनाने से मना करने पर पति ने जान दी लुधियाना में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक शराब के नशे में अपनी प्रेग्नेंट पत्नी पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। उसके मना करने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद युवक ने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी अंजली ने बताया कि वह करीब 6 महीने की गर्भवती है। दोनों की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। पति कपड़ों पर प्रेस करने का काम करता था। अंजली ने बताया कि डॉक्टर ने संबंध बनाने के लिए मना किया था। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके… 10. फ्री फायर गेम खेलते दोस्ती, मिलने राजस्थान पहुंचे युवक लुधियाना के 3 युवक फ्री फायर गेम खेलते वक्त बने दोस्तों से मिलने के लिए राजस्थान के सीकर पहुंच गए। घरवालों को इसकी भनक तक नहीं लगी और राजस्थान पहुंचते ही तीनों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए। परिजनों ने युवकों के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद खन्ना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और युवकों के मोबाइल व अन्य तकनीकी जानकारी खंगाली। जांच के दौरान पुलिस को उनकी लोकेशन राजस्थान में मिली। पुलिस टीम ने सीकर पहुंचकर तलाश शुरू की तो तीनों युवक एक होटल में मिल गए। पुलिस उन्हें सुरक्षित वापस लेकर आई और परिजनों को सौंप दिया। तीनों में से 2 युवक कॉलेज में पढ़ते हैं। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)
    Click here to Read more
    Prev Article
    लुधियाना- प्रेग्नेंट पत्नी ने संबंध नहीं बनाए तो सुसाइड किया:डेढ़ साल पहले शादी, 6 महीने की गर्भवती, शराब के नशे में जिद कर रहा था पति
    Next Article
    महाकाल मंदिर में कांवड़िए दानपेटियों पर चढ़े, VIDEO:बैरिकेडिंग तोड़कर नंदी हॉल में घुसे, 4 सुरक्षाकर्मी घायल; पैर-सिर में चोट, 30 पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment