Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LU- जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए छह नोडल अधिकारी नियुक्त:हॉस्टलों में होगी विशेष निगरानी, मेंटर-मेंटी सेशन से स्टूडेंट्स अवेयर किए जाएंगे

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने धर्मांतरण गतिविधियों की रोकथाम के लिए छह नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की तरफ से जारी निर्देशों के बाद ये कदम उठाए गए है। दावा है कि इससे कैंपस में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, मानसिक स्वतंत्रता के लिए सुरक्षित माहौल मिल सकेगा। कुलसचिव डॉ.भावना मिश्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, स्टूडेंट्स को प्रभावित कर, भय दिखाकर, मानसिक दबाव बनाकर अथवा प्रलोभन देकर किए जाने वाले किसी भी प्रकार के अवैध या बलपूर्वक धर्मांतरण को रोकने के लिए कई स्तर पर निवारक उपाय लागू किए जाएंगे। अवेयरनेस सेशन का भी होगा आयोजन विश्वविद्यालय ने इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी तय की है। मेंटर-मेंटी सत्रों के माध्यम से छात्रों को जागरूक किया जाएगा। छात्र कल्याण प्रकोष्ठ और संवाद तंत्र को सक्रिय करते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं पर लगातार नजर रखी जाएगी। परिसर में काउंसलिंग सेंटरों को मजबूत बनाया जाएगा, जहां छात्र गोपनीय तरीके से अपनी समस्याएं साझा कर सकेंगे। हॉस्टलों पर भी रहेगी नजर इसके अलावा छात्रावासों और संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने, बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर निगरानी रखने तथा समय-समय पर औचक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, तार्किक सोच और विधिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष व्याख्यान और संगोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि परिसर या छात्रावासों में किसी संस्था, समूह अथवा व्यक्ति द्वारा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो स्थानीय प्रशासन और पुलिस को तत्काल सूचित करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा-प्रमुख की बेटी पर टिप्पणी करने वालों पर बरसे सीएम:बोले- बेटी तो बेटी है, अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं
    Next Article
    मथुरा में केबल से करंट लगने से गोवंश की मौत:स्ट्रीट लाइट के लिए जमीन में डाली गई थी, गौ रक्षकों ने किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment