Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में केबल से करंट लगने से गोवंश की मौत:स्ट्रीट लाइट के लिए जमीन में डाली गई थी, गौ रक्षकों ने किया हंगामा

    3 hours ago

    2

    0

    मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के 80 फुटा रोड पर गुरुवार को करंट लगने से एक गौवंश की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और गौ रक्षकों में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि नगर निगम और बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार 80 फुटा रोड पर सड़क निर्माण के दौरान स्ट्रीट लाइट के लिए डाली गई केबल काफी समय से खुली पड़ी थी। गुरुवार को अचानक उसमें करंट दौड़ गया। इसी दौरान वहां घूम रही एक गाय भोजन की तलाश में केबल के पास पहुंच गई और करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक साल से खुली पड़ी थी केबल कॉलोनीवासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान खुदाई में स्ट्रीट लाइट की केबल बाहर आ गई थी। बाद में नगर निगम स्ट्रीट लाइट का सामान तो हटा ले गया, लेकिन केबल को सुरक्षित करने या हटाने की जरूरत नहीं समझी। लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गौ रक्षकों ने जताया विरोध गौवंश की मौत की सूचना मिलते ही गौ रक्षक मौके पर पहुंच गए और जिम्मेदार विभागों के खिलाफ नाराजगी जताई। गौ रक्षक पवन दुबे ने घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना पर थाना गोविंद नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी उठे सवाल कॉलोनी निवासी एवं सेवानिवृत्त एसडीओ एसपी वार्ष्णेय ने बताया कि यह मार्ग श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण रास्ता है। मंदिर बंद होने के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी क्षेत्र में बैठते और विश्राम करते हैं। इसके बावजूद संबंधित विभागों ने खुले पड़े केबल की ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि कई बार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान कर दिया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था। बड़ा हादसा टला स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर करंट फैला, वहां से लगातार लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में राहत की बात यह रही कि हादसे के समय कोई राहगीर या श्रद्धालु उसकी चपेट में नहीं आया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LU- जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए छह नोडल अधिकारी नियुक्त:हॉस्टलों में होगी विशेष निगरानी, मेंटर-मेंटी सेशन से स्टूडेंट्स अवेयर किए जाएंगे
    Next Article
    जीआईसी स्कूल के सामने पानी की किल्लत:रायबरेली में नगर पालिका के खिलाफ मोहल्लेवासियों का धरना प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment