Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LU के कैलाश हॉस्टल में मेस के खाने में कीड़ा:थाली में बड़े-बड़े कीड़े देख भड़के स्टूडेंट्स, विश्वविद्यालय प्रशासन ने मेस फीस लौटाई

    19 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश हॉस्टल के मेस के खाने में कीड़े मिलने से नाराज छात्राओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि मेस की थाली में बिच्छू, चूहे की बीट, कीड़े और बाल परोसे जा रहे है। बावजूद इसके विश्वविद्यालय प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। देर रात तक कुलपति-रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर प्रशासनिक भवन का घेराव करते हुए छात्राओं की नारेबाजी जारी रही। मौके पर कई छात्र भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। छात्राओं का कहना है कि जब तक कुलपति मौके पर नहीं आएंगे उनका धरना खत्म नहीं होगा। इस बीच चीफ प्रोवोस्ट की तरफ से लेटर जारी कर मेस फीस वापसी की घोषणा की गई। छात्राओं का कहना था कि मेस का खाने से 5 छात्राएं बीमार हो गई हैं। शिकायत के बावजूद प्रोवोस्ट ने कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। मौके पर पुलिस की टीम भी मौजूद रही। स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर LU की डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. अमिता कन्नौजिया ने कहा- मेस के खाने में बिच्छू मिलना बेहद निराशाजनक है। छात्रों को मेस की फीस वापस की जा रही है। टेंडर रद्द किया जाएगा। नया टेंडर होने तक छात्रों को बाहर से खाने की व्यवस्था करनी होगी। तब तक मेस बंद रहेगा। 4 तस्वीरें देखिए- मेस संचालक पर कार्रवाई नहीं छात्राओं का आरोप है कि बेकार खाना खाकर वे बीमार पड़ रही हैं। इसके बावजूद मेस संचालक पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शन कर रही छात्राओं के मुताबिक, मंगलवार रात खाना खाने के बाद 5 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें रात में ही विवेकानंद पॉलीक्लीनिक में भर्ती कराना पड़ा। छात्राओं का कहना है कि लगातार शिकायत के बावजूद खाने की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा। इससे नाराज होकर उन्होंने प्रशासनिक भवन के बाहर धरना शुरू किया। छात्राएं मेस की व्यवस्था सुधारने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रही हैं। खाने में मरा हुआ बिच्छू भी निकला छात्राओं ने आरोप लगाए हैं कि मेस के खाने में पिछले 10 दिनों में चूहे की बीट, बिच्छू, कीड़े, बाल मिल रहे हैं। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कैलाश गर्ल्स हॉस्टल मेस का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के महज 8 दिन के अंदर खाने में फिर से कीड़े मिलने लगे। छात्रा इशानी सिंह ने कहा कि हमने खाने को लेकर कई बार शिकायत की है। हम 40 हजार रुपए फीस दे रहे हैं, लेकिन खाना खराब है। छात्रा रिविभा कुमारी ने कहा कि कई बार खाना अधपका मिलता है। मेस में साफ-सफाई भी ठीक नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का गेट घेरने में 9 छात्रों पर FIR:कुलसचिव की गाड़ी रोकी थी, सीनेट परिसर के गेट नंबर-1 पर किया था प्रदर्शन
    Next Article
    'हरिजन कब्रिस्तान' शब्द पर जनशासन संस्था ने जताई आपत्ति:नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया, पीयूष बोले- राजस्व विभाग नहीं दे रहा है सही आंकड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment