Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धीरेंद्र शास्त्री की कथा में शामिल हुए राजा भैया:प्रयागराज में बोले- जाति छोड़ो, एकजुट रहो; आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा था

    4 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में संगम तट पर बाबा बागेश्वर की राष्ट्र हनुमंत कथा हो रही है। दूसरे दिन पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में जनसत्ता दल के सुप्रीमो और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा- हिंदुत्व और सनातन पर बड़ा संकट है। ऐसे में समाज को बंटने के बजाय एकजुट होना होगा। जाति-पाति की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई।” राजा भैया ने कहा- आज कुछ लोग खुलेआम ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार करते हैं, जो चिंता का विषय है। आने वाले चुनावों में जो प्रत्याशी ‘वंदे मातरम्’ नहीं गाए, उसे नकार देना चाहिए। लोकतंत्र में केवल सरकार ही नहीं, बल्कि जनता की भी जिम्मेदारी होती है कि वह यह देखे कि कौन से राजनीतिक दल ऐसे लोगों को टिकट दे रहे हैं। उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने जाति पूछकर लोगों को मारा था। अब पढ़िए राजा भैया के 5 बड़े बयान... वंदे मातरम ना गाने प्रत्याशी को वोट ना दें राजा भैया ने कहा- आज हमारा देश बहुत बुरी परिस्थितियों से गुजर रहा है। हिंदुत्व और सनातन के ऊपर देश में बड़ा संकट है। अभी आपने तिरंगा झंडा लहराया है और ‘दिल दिया है, ऐ वतन तेरे लिए’ भी सुना होगा। आपको पता है कि बंकिम चंद्र चटर्जी जी द्वारा लिखा गया राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’, जिसे संविधान सभा ने अनुमोदित किया था। उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में जहां भी विधानसभा और लोकसभा की कार्यवाही होती है, वहां पहले राष्ट्रगीत का गायन होता है। उसके बाद राष्ट्रगान होता है। लेकिन आज कुछ लोग खुलेआम यह कहते हैं कि मैं वंदे मातरम् नहीं गाऊंगा, जो करना हो कर लो। अब यह हम सबका दायित्व है। चुनाव होने वाले हैं, इसलिए आप भी ध्यान रखिएगा। अगर कोई प्रत्याशी यह कहे कि वह ‘वंदे मातरम्’ नहीं गाएगा, तो उस प्रत्याशी को नकार दीजिएगा। साथ ही यह भी देखिएगा कि किस राजनीतिक दल ने ऐसे राष्ट्र-विरोधी लोगों को टिकट दिया है। जातियों में बंट होने से हमला होता है लोकतंत्र में लड़ाई सिर्फ सरकार अकेले नहीं लड़ती, हम सबको मिलकर लड़ना पड़ता है। आज श्री राम नवमी का जुलूस हो, श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव का जुलूस हो या दुर्गा मां के विसर्जन का अवसर हो। हर जगह हम पर पथराव होता है। हर जगह हम पर हमले होते हैं। यह तब हो रहा है, जब हम इस देश की लगभग 75 प्रतिशत आबादी हैं। इसके बावजूद हम अभी तक जवाब देना नहीं सीख पाए हैं। हमारी इसी कमजोरी का फायदा उठाया जा रहा है, क्योंकि हम जातियों में बंटे हुए हैं। महाराज जी की सबसे प्रभावी बात, जो हमें और हमारे जैसे अन्य साथियों को भी बहुत सही लगती है, वह यह है कि ‘जाति-पाति की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई। धर्म पूछकर पहलगाम में मारा गया पहलगाम आतंकी हमले पर राजा भैया ने कहा- आज के दिन हमला हुआ था। आतंकवाद चाहे किसी भी रूप में हो। चाहे वह गुजरात में हो, उत्तर प्रदेश में हो, देश के किसी भी हिस्से में हो या दिल्ली में हो, हमलावरों ने कभी किसी से उसकी जाति नहीं पूछी। लेकिन पुलवामा की घटना में आतंकियों ने लोगों से कलमा पढ़ने को कहा था। जब कुछ लोग कलमा नहीं पढ़ पाए, तो उन्हें ‘काफिर’ और ‘हिंदू’ कहकर निशाना बनाया गया। यहां तक कि उनके कपड़े तक उतरवाकर जांच की गई और फिर गोली मार दी गई। वहां किसी जाति या वर्ग का कोई भेदभाव नहीं किया गया। इस बात को बहुत ध्यान से समझने की जरूरत है। आपको कोई एकजुट नहीं देखना चाहता, कोई संगठित नहीं देखना चाहता और कोई मजबूत नहीं देखना चाहता। अगर हिंदू राष्ट्र बनाने की बात होती है, तो वह आसान लक्ष्य नहीं है। इसके लिए बलिदान और संघर्ष की जरूरत होती है। उस बलिदान और संघर्ष के लिए हम सभी को तैयार रहना होगा। हमें बंटना नहीं है, एकजुट रहना है प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को यह कहना पड़ रहा है कि ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’। हमारे मुख्यमंत्री, गोरखनाथ पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी ने भी अनेक अवसरों पर कहा है कि ‘बटोगे तो कटोगे। संत-महात्माओं से लेकर सभी प्रबुद्ध जन हमें यही संदेश दे रहे हैं कि हम सबको एक रहना है, बंटना नहीं है। हमें मुखर रहना है। तभी जाकर हिंदू राष्ट्र की संकल्पना सफल हो पाएगी। कलावा पहनने और टीका लगाने की अपील की राजा भैया ने कहा- हमारे पास भारत छोड़कर जाने के लिए कोई और स्थान नहीं है। और एक बात हमारे सभी छोटे भाई-बहन अवश्य ध्यान में रखें कि यदि आज भारत अपने वर्तमान स्वरूप में है, यदि भारत में संविधान लागू है और यदि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के रूप में जाना जाता है, तो इसका कारण यह है कि यहां हिंदू बहुसंख्यक हैं। बिना अमेरिका, इंग्लैंड और फ्रांस के ईसाइयत की कल्पना की जा सकती है। बिना पाकिस्तान और अफगानिस्तान के इस्लाम की कल्पना की जा सकती है, लेकिन साथियों, बिना भारत के हिंदुत्व और सनातन की कल्पना भी संभव नहीं है। हमारे पास इस पूरी धरती पर भारत के अलावा कोई और स्थान नहीं है। इसलिए हमें पूरी तरह समर्पित होकर इसमें जुटना होगा। मैं संदेश देना चाहता हूं कि अगर आप सनातनी हैं तो आपको सनातनी दिखना भी चाहिए। कलावा पहनिए, टीका लगाइए, धर्म शास्त्रों का अध्ययन कीजिए। हिंदुत्व के पक्ष में, सनातन के पक्ष में और राष्ट्र के पक्ष में बोलने, खड़े होने और जरूरत पड़ने पर संघर्ष करने के लिए हमेशा तैयार रहिए। यह खबर भी पढ़ें… भास्कर सर्वे: लोग चाहते हैं-UP के 354 विधायकों को टिकट न मिले:भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के नतीजे, 88% भाजपा, 91% सपा विधायकों से लोग नाखुश यूपी में विधायकों को लेकर दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। मौजूदा 400 में से 354 यानी 88.5% विधायकों को लोग 2027 के चुनाव में दोबारा उम्मीदवार देखना नहीं चाहते। यूपी में केवल 39 विधायक ही दोबारा उम्मीदवारी के लिए जनता की पसंद हैं। 7 विधायकों को लेकर लोग स्पष्ट राय नहीं बना सके हैं। इनमें शाहजहांपुर विधायक और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    LU कैंपस ड्राइव में पहुंचे 3100 से ज्यादा स्टूडेंट्स:4 हजार से ज्यादा पदों पर हो रही भर्ती, 12 कंपनियां कर रही हायरिंग
    Next Article
    महिला आरक्षण और गौ-संरक्षण पर शहाबुद्दीन रजवी का बयान:शहाबुद्दीन बोले- गाय का दूध शिफा है और मांस बीमारी, हिंदू भाई ही कर रहे सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment