Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 22 साल के कैप्टन की हार्टअटैक से मौत:कश्मीर में पोस्टिंग थी, इकलौते बेटे थे; आज पार्थिव शरीर पहुंचेगा

    8 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के 22 वर्षीय कैप्टन अमन सिंह की जम्मू-कश्मीर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उनके साथी उन्हें कंधों पर उठाकर हेलीपैड तक ले गए। इसके बाद हेलीकॉप्टर से उन्हें श्रीनगर लाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। कैप्टन की पोस्टिंग एक साल पहले बारामूला में हुई थी। वह हाटा के रहने वाले थे और परिवार के इकलौते बेटे थे। दिवंगत कैप्टन का पार्थिव शरीर श्रीनगर से दिल्ली और फिर गोरखपुर एयरपोर्ट लाया जाएगा। इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, कैप्टन का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर 2 बजे तक गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। कैप्टन के गांव की देखें 2 तस्वीरें ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत… बारामूला में तैनात कैप्टन अमन की रविवार सुबह ड्यूटी थी। सुबह करीब 9 से 11 बजे के बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। दुर्गम और पहाड़ी इलाका होने के कारण साथी जवान उन्हें हैलीपैड तक कंधों पर लेकर आए। वहां से हेलीकॉप्टर से श्रीनगर सेना के अस्पताल ले आए। सेना अस्पताल में दोपहर 2 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। अमन के शिक्षक चाचा वीरेंद्र सिंह ने बताया- सेना से सूचना आई कि अमन की कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हुई है। पड़ोसी पवन सिंह ने बताया कि अमन के शहीद होने की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, पूरा इलाका स्तब्ध रह गया। परिवार में कोहराम मच गया। काफी संख्या में लोग शहीद के दरवाजे पर हकीकत जानने और शोक जताने पहुंच गए। इकलौते बेटे थे अमन कैप्टन अमन अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनके पिता यशवंत सिंह प्राइवेट सेक्टर में मैकेनिकल इंजीनियर हैं। वह वर्तमान में बनारस में रहते हैं। अमन की अभी शादी नहीं हुई थी। गांव में उनकी दादी, चाचा-चाची तथा चचेरे भाई-बहन रहते हैं। पढ़ाई में अव्वल, टीईएस से सेना में चयन अमन ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई गोरखपुर के हॉलमार्क वर्ल्ड स्कूल से की। इसके बाद गाजियाबाद से बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) में प्रवेश लिया। प्रथम सेमेस्टर के बाद ही उनका चयन भारतीय सेना में टीईएस (टेक्निकल एंट्री स्कीम) के माध्यम से लेफ्टिनेंट पद पर हो गया। दो वर्ष पहले उन्होंने सेना जॉइन की थी। हाल ही में प्रमोशन पाकर कैप्टन बने थे। गांव के लोग बताते हैं कि अमन शुरू से ही पढ़ाई में होनहार था। वह हमेशा ऊंचे पद पर रहकर देश की सेवा करना चाहता था। हाटा का लाल, पूरे जिले का गर्व कैप्टन अमन कुमार सिंह के असामयिक निधन से हाटा सहित पूरे कुशीनगर में शोक व्याप्त है। लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। --------------------- ये खबर भी पढ़ें... महाकाल से लौट रहे यूपी के 4 दोस्तों की मौत:कोटा में कार ट्रक में घुसी, शव बुरी तरह फंसे कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 4 लड़कों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चारों युवक बुरी तरह से फंस गए थे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के SDM साहब लाल बत्ती में दुल्हन लेने पहुंचे:राजभर ने नाराज ब्राह्मणों से चुनावी शंखनाद कराया, FIR में वेब सीरीज की स्क्रिप्ट
    Next Article
    LU लाल बारादरी प्रकरण ने लिया सियासी रंग:इमरान प्रतापगढ़ी ने किया पोस्ट, देर रात तक छात्रों ने दिवा धरना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment